यदि आप भी इस फेस्टिवल न्यू कार खरीदने का प्लान बना रहे है तो आने वाले कुछ दिनों में कई मॉडलभारत में दस्तक देने जा रहे है। इस साल नवम्बर में कुछ बड़ी कंपनियां अपनी कारें मार्केट में लांच कर रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी अपनी नई डिजायर को लांच करेगी। जबकि स्कोडा भी अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट SUV को लेकर आ रही है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इन दोनों गाड़ियों की डिटेल्स लीक हो गई हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ खास और नया इनमें देखने को मिलेगा।
Maruti Dzire Facelift
लांचिंग डेट : 4 नवंबर
मारुती सुजुकी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर को भारत में 4 नवंबर को लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है। नई डिजायर को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। नई डिजायर में नया Series का 3 सिलेंडर इंजन लगाया जा सकता है। यही इंजन नई स्विफ्ट को भी पावर देता है। ये इंजन 1.2 लीटर वाला होगा जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी के मुआबिक नया इंजन 14% ज्यादा माइलेज देता।
नई डिजायर को पेट्रोल और CNG ऑप्शन मिलेगा। नई डिजायर 25kmpl तक की माइलेज दे सकती है। जबकि CNG मोड पर इसका माइलेज 31km के पार जा सकती है। नए मॉडल में डिजाइन में नई स्विफ्ट की झलक देखने को मिलेगी। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है लेकिन ऐसा माना जा रहा है। नए मॉडल की कीमत में 6.99 लाख से शुरू हो सकती है।
Skoda Kylaq
कब होगी लॉन्च: 6 नवंबर
भारत में अगले महीने स्कोडा अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी “Kylaq” को लॉन्च करने जा रही है। नये मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। नई स्कोडा काइलाक में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 115 bhp की पावर और और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आएगा।
सेफ्टी के लिए नई Kylaq में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डिस्क ब्रेक और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस गाड़ी का डिजाइन कॉम्पैक्ट होगा लेकिन इसमें स्पेस की कमी नहीं होनी वाली है। माना जा रहा है कि नई Skoda Kylaq कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।







