इस फेस्टिवल सीजन में कई कार कंपनियां अपनी कार की बिक्री बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दे रही है। भारत में ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन नई कार की डिलीवरी लेते है। नई कार की डिलीवरी लेने का अपना अलग ही मजा होता है। वही नई कार की डिलीवरी से ठीक पहले शो-रूम पर आपको बुलाया जाता है ताकि आप नई कार का प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन सावधानी से कर सकें। लेकिन अक्सर लोग इस बात को नज़रअंदाज कर जाते हैं और बाद में उन्हें काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए कार की डिलीवरी लेने से पहले आपको जरूरी बातो पर ध्यान देना चाहिए। हम आपको यहां बता रहे हैं कि प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन के समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कार की डिलीवरी लेने से जब आप Inspection के लिए शो-रूम जाएं तो कार को ध्यान से और तसल्ली से चैक करे। कार के स्क्रैच या डेंट के निशान पर नजर डाले तो डीलर से बात करे। अपनी कार को लेने से पहले उसकी पूरी बॉडी को ठीक से चैक करे। जो आपको मिलेगी वो एक दम OK है। क्योंकि एक बार अगर आपने बिना देखे OK कर दिया और बाद में कोई दिक्कत आती है तो आपको ही इसका जिम्मेदार माना जाएगा।
इंटीरियर, सीटें और केबिन की करे जाँच
कार के इंटीरियर को ध्यान से चैक करे। इसके साथ ही AC चलाकर भी देखे। कार की सभी लाइट्स और स्विच की जाँच करे। इसके साथ ही इसके केबिन में किसी भी तरह का कोई निशान न हो इसे भी देख लेवे। इसके साथ ही सभी सीट और मेट्स की भी जाँच कर ले। अगर कुछ खराब दिखे तो डीलर से बात करे।
इंजन स्टार्ट करें और AC ऑन करें
इंजन स्टार्ट करके देखें, अगर इंजन की आवाज़ नॉर्मल है तो ठीक है लेकिन अगर आपको कोई असामान्य आवाज़ सुनाई दे तो तुरंत इसके बारे में डीलर से बात करें। वैसी इस तरह की कोई आवाज़ नही आती। लेकिन फिर भी ऐसा कुछ आपको लगे तो डीलर से बात करें। इसके अलावा कार के AC को भी चेक करें।
गाड़ी के सभी पेपर्स को ध्यान से चेक करें
अपनी नई कार के सभी पेपर्स को पूरी सावधानी के साथ में चैक करे। एक फाइल लेवे जिसमें बिल, RC, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वॉरंटी कार्ड, रोड साइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे डाक्यूमेंट्स को ध्यान से देख लें। सब कुछ OK होने बाद ही Inspection लेटर पर साइन करें।







