यदि गलत यूपीआई आईडी पर कर दिया है ट्रांजैक्शन, तो RBI के मुताबिक, जान लेवे पैसा वापस पाने का आसान तरीका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डिजिटल पेमेंट की वजह से हमारी लाइफ भले ही बेहद आसान हो गयी हो। इसके जरिए हम लाखों रूपये का पेमेंट कर सकते है। ऑनलाइन पेमेंट को आसान बनाने में UPI की मुख्य भूमिका है। अब आसानी से क्यू आर कोड स्कैन करके या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करके हम ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। ऐसे में कई बार यूपीआई यूजर जल्दबाजी में गलत यूपीआई आईडी (UPI ID) पर ट्रांजैक्शन कर देते हैं। ऐसे में पैसे वापस लेने में परेशानी होती है।

लेकिन कई बा गलत यूपीआई आईडी पर ट्रांजैक्शन हो जाए तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है आप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूपीआई से गलत ट्रांजैक्शन से जुड़ी चिंता को दूर करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके जरिए यदि गलत यूीपीआई आईडी पर पेमेंट हो जाती है तो 24 से 48 घंटों में पैसे वापस ले सकते है। अगर पैसे भेजने और पाने वाले यूजर एक ही बैंक के कस्टमर हैं तो यह रिफंड कम समय में हो जाएगा। वहीं, अगर दोनों यूजर अलग-अलग बैंक के कस्टमर हैं तब रिफंड प्रोसेस में ज्यादा समय लग सकता है।

अपनाएं ये तरीका
इसके लिए आपको सबसे पहले उस व्यक्ति के पास जाना है जिसके पास में गलती से आपकी पेमेंट चली गयी है। आप उस व्यक्ति को पेमेंट स्क्रीनशॉट शेयर करके पैसे वापस भेजने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
अगर पैसे पाने वाला यूजर रिफंड के लिए मना कर देता है तो आप टोल-फ्री नंबर 1800-120-1740 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
आपने जिस भी UPI बेस्ड एप के जरिए पेमेंट की है उस एप के कस्टमर केयर सपोर्ट से बात कर सकते हैं। कस्टमर केयर सपोर्ट से ट्रांजैक्शन डिटेल्स शेयर करें और शिकायत दर्ज कर सकते है।
अगर आप गलत यूपीआई पेमेंट को लेकर अपने बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ पैसे रिफंड करने में बैंक आपकी मदद कर सकता है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा यूपीआई ट्रांजैक्शन मैनेज किया जाता है आप एनपीसीआई में भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib