यदि ड्राइविंग के दौरान आप करते है इस तरह की 6 बड़ी गलतियां, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है रद्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंडिया में गाड़ी चलाने के दौरान आपके पास में ड्राइविंग लाइसेंस का होना काफी जरूरी है। इतना ही नहीं गाड़ी चलाते समय आपको हमेशा आपको ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है वरना आप पर जुर्माना लग सकता है। इतना ही नहीं कुछ मामलों में आपको लाइसेंस रद्द किया जा सकता है बिना ड्राइविंग लाइसेंस के आपके लिए गाड़ी चलना क़ानूनी अपराध है। ऐसे में आइए जान लेते है ऐसे कौनसे मामले है जब आपके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया जा सकता है।

रेड लाइट जंप करना
अगर गाड़ी चलाते समय आप रेड लाइट जंप करते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है। रेड लाइट जंप करना एक गंभीर अपराध है। रेड लाइट जंप करने पर आपका DL सस्पेंड या कैंसल किया जा सकता है। अक्सर रेड लाइट जंप करके कई भयंकर रोड एक्सीडेंट हो चुके हैं। इसलिए रेड लाइट भूलकर भी जंप नहीं करनी चाहिए।

ड्राइविंग के दौरान फोन यूज़ करना
अगर आप गाड़ी चलाते समय अगर आप फोन का इस्तेमाल करते है और आप पकड़े गये तो आपका ना सिर्फ चालान कटेगा, इसके साथ ही लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है कयोकि ध्यान भटकने पर दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

शराब का सेवन करके ड्राइविंग करना
यदि आप भी शराब पीकर के गाड़ी चलाते है तो आपको भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए। आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल किया जा सकता है।

ओवर स्पीड करने से बचें
हाई स्पीड से गाड़ी चलने चलाने से रोड एक्सिडेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। ओवर स्पीडिंग में दोषी पाये जाते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल किया जा सकता है। इसलिए गाड़ी हमेशा धीमी गति में चलानी चाहिए।

फॉग लैंप का गलत इस्तेमाल
फॉग लैंप का इस्तेमाल सर्दी के मौसम में कोहरे को काटने के अलावा बारिश के दौरान किया जाता है,साफ मौसम में इसका इस्तेमाल करने से बचें वरना आप पर जुर्माना लग सकता है।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना
यदि आपकी कार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आपका लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है। गलत लेन में ड्राइविंग करने और गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं तब भी आप पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib