आपने अक्सर कई लोगों यह जरूर सुना होगा कि पितृपक्ष के दौरान उसे अपने मृत परिजन दिखाई देते है। कुछ लोग कहते है कि मैंने सपने में अपने पूर्वजों से बात भी कि। लेकिन क्या आप जानते है इन सब घटनाओं का क्या मतलब होता है। यदि आप भी सपने में अपने पितरो को देखते है तो स्वप्नशास्त्र के मुताबिक इसका मतलब क्या होता है।
सपने का अर्थ
स्वप्नशास्त्र के मुताबिक अगर कोई पूर्वज सपने क्रोधित दिखाई देते हैं तो वह अशुभ घटना का संकेत देता है। सपने में पूर्वजों को क्रोधित देखने का अर्थ है कि पूर्वज आपसे खुश नहीं हैं। स्वप्नशास्त्र की मानें तो अगर पितर नाखुश हो जाते हैं तो पितृदोष लगता है। वहीं अगर पितर नाराज दिखें तो यह दर्शाता है कि आने वाले समय में आपको पैतृक संपत्ति का नुकसान होने वाला है।
स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर सपने में किसी को पूर्वज तुरंत गायब हो जाते हैं तो यह अशुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आप पर भविष्य में बड़ा संकट आने वाला है। अगर आपको भी ऐसा सपना दिखाई देता है तो इष्ट देव की पूजा करना शुरू कर दें।
वहीं अगर आपको सपने में अपने पूर्वज किसी मंदिर या तीर्थस्थान पर नजर आते है। तो इसका अर्थ यह है कि उन्हें अभी तक मोक्ष की प्राप्ति नहीं हुई है। ऐसे में पितरों को मोक्ष दिलाने के उद्देश्य से गंगा स्नान और अन्न का दान करना चाहिए।
शुभ सपनें
यदि किसी को सपने में पूर्वज मीठी चीज बांटते हुए या किसी को कुछ देते हुए दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है, तो भविष्य में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। ऐसा कहा जाता है कि सपने तभी दिखते है जब आपने किये गए पिंडदान, तर्पण और अन्नदान को आपके पूर्वज स्वीकार कर लेते हैं।
यदि सपने में कोई पूर्वज बात करते हुए दिखाई दे तो आपको समझ जाना चाहिए। आपको भविष्य में आप जो भी काम करोगे उसमें सफलता ही सफलता मिलेगी। इसके अलावा अगर सपने में कोई पितर किसी को खिलाते हुए दिखाई दे तो समझ जाएं कि भविष्य में आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है।







