आज हम आपके लिए सेब, दालचीनी और चिया सीड्स से बनी एक स्मूदी बता रहे है जो की पोषक तत्वों से भरपूर होती है दालचीनी एक ऐसा गुणकारी मसाला है जो ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होता है वही चिया सीड्स मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पेट भी लम्बे समय तक भरा रहता है। ऐसे में आइए जान लेते है इस एप्पल सिनेमन स्मूदी तैयार करनी आसानी रेसिपी के बारे में जान लेते है।
एप्पल सिनेमन स्मूदी बनाने के लिए सामग्री :
2 बड़े सेब (लाल या हरा )
1 कप दूध
1/2 कप दही
2 बड़े चम्मच शहद
1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर
कुछ बर्फ के टुकड़े
स्वादानुसार बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट्स
एप्पल सिनेमन स्मूदी बनाने की रेसिपी
इसके लिए सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद दही को भी फ्रिज से निकालकर कमरे के तापमान पर रख दें।
अब इसे एक ब्लेंडर में कटे हुए सेब, ठंडा दूध, दही, शहद और दालचीनी पाउडर डालें।
अब ब्लेंडर को चलाकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। इसे तब तक चलाएं जब तक कि स्मूदी गाढ़ी और क्रीमी न हो जाए।
आखिर में, तैयार स्मूदी को गिलास में डालें और ऊपर से कुछ काटे हुए बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।
अब इसे स्मूदी को एक चम्मच आइसक्रीम के साथ में परोसे।
एप्पल सिनेमन स्मूदी के फायदे
आपको बता दे, सेब में विटामिन सी, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इस स्मूदी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
स्मूदी में डाला गया शहद और दूध शरीर को एनर्जी देता है।
इसमें शामिल एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
फाइबर से भरपूर होने के कारण यह स्मूदी आपको लम्बे समय तक एनर्जी देती है। जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और वेट लॉस आसान हो जाता है।
