Himachal News: युवा संगम के लिए iit मंडी ने 45 छात्रों को दिए दिशानिर्देश

युवा संगम के लिए iit मंडी ने 45 छात्रों को दिए दिशानिर्देश
युवा संगम के लिए iit मंडी ने 45 छात्रों को दिए दिशानिर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी देश के युवाओं के बीच लोगों से लोगों के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

संस्थान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के लिए हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए थे जिसमें से 45 छात्रों का चयन किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित टूर इन छात्रों से गोवा के लिए करवाया जा रहा है

केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित टूर इन छात्रों से गोवा के लिए करवाया जा रहा है इसी कड़ी में आज iit मंडी में इन सभी छात्रों को युवा संगम के बारे में दिशानिर्देश दिए जिसमें मुख्य रुप से पद्मश्री नेकराम शर्मा ने इन सभी छात्रों को हिमाचल की संस्कृति व विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की इसके उपरांत डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें एडीसी मंडी निवेदिता नेगी,नोडल इंचार्ज डा सिद्धांर्थ मौजूद रहे।

युवा संगम एक सांस्कृतिक और शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है जो 18 से 30 वर्ष के आयु वर्ग के छात्रों के लिए शुरू किया गया

प्रेस वार्ता के दौरान डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया कि आईआईटी-मंडी को छात्र विनिमय कार्यक्रम के लिए आईआईटी-गोवा के साथ जोड़ा गया है युवा संगम एक सांस्कृतिक और शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है जो 18 से 30 वर्ष के आयु वर्ग के छात्रों के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह देश के विभिन्न स्थलों के विभिन्न पहलुओं, विकास स्थलों, हाल की उपलब्धियों और युवा जुड़ाव का एक व्यापक अनुभव प्रदान करेगा।

युवा संगम से देश की संस्कृति विरासत को आसानी से युवा अवगत होंगे

उन्होंने कहा कि iit गोवा के छात्र भी मंडी आएंगे और उनको हिमाचल की संस्कृति से अवगत करवाया जाएगा जिनमें मुख्यतः रिवालसर,अटल टनल, पर्यटन स्थल,हिमाचल के विकास व उपलब्धियों के साथ हिमाचल गांवों का भ्रमण करवाएंगे उन्होंने कहा कि इस युवा संगम से देश की संस्कृति विरासत को आसानी से युवा अवगत होंगे।

see more..Himachal News: वैशाखी नलवाड़ मेला झंडुता का शुभारंभ

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib