Himachal News: कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष एवं सासद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में जिला अध्यक्षों के साथ बैठक हुई।

जिसमें आगामी लोकसभा चुनावो की रणनीति तैयार की गई है।
जिला अध्यक्षों को किस तरह से आगे काम करना है इसको लेकर चर्चा की जा रही
संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के साथ ही निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पदभार मुक्त करने की बात भी प्रतिभा सिंह ने कही है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को किस तरह से आगे काम करना है इसको लेकर चर्चा की जा रही है। संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के सक्रिय कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को पदभार दिए जाएंगे ।
निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पदभार मुक्त किया जाएगा
प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 9 सालों में बीजेपी सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। रोजगार, देने भ्रष्टाचार को खत्म करने के वायदे खोखले साबित हुए हैं। बीजेपी के बड़े नेता प्रदेश में आकर 9 सालों के कामों का गुणगान कर रहे हैं लेकिन विपक्ष के द्वारा पूछे जा रहे सवालों का कोई भी जवाब नहीं दे पा रहे। कांग्रेस मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और सच्चाई सामने रखेगी। केंद्र सरकार को अपने कामों का श्वेत पत्र जनता के बीच लाना चाहिए।
see more..Himachal News: कंदरौर में आयोजित किया नेत्र जांच शिविर







