भारत के मसाले भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में मशहूर है। भारत की तरफ से इन मसालों को पूरी दुनियाभर में निर्यात किया जाता है। साल 2023 -24 में भारत ने 4.46 बिलियन डॉलर के मसाले अमेरिका, चीन, यूएई और यूके जैसे देशों को निर्यात किए है वहीं भारतीय मसाले किस कदर अपनी जगह दुनिया में बना चुके है ऐसे में इनकी खेती के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से किसानों को अलग अलग तरह से प्रेरित किया जा रहा है वहीं बिहार सरकार की ”बीज मसाले की योजना” इन्ही कोशिशों का एक हिंसा हिस्सा है जिसमें किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा रही है।
साल 2024 में हुई शुरुआत
बिहार सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए साल 2024 में बीज मसाले योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत धनिया और मेथी की खेती करने वाले किसानों को 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। इसमें राज्य बागवानी विभाग की तरफ से कहा गया है कि सरकार का मकसद किसानों को धनिया और मेथी के अधिक पैसे देकर ज्यादा पैसे कमाना है। वहीं बिहार के सभी 38 जिलों में बीज मसाला योजना चलाई जा रही है किसानों को इस योजना का फायदा कम से कम 0.25 एकड़ और अधिकतम 10 एकड़ तक दिया जाएगा।
30 हजार रूपये की सब्सिडी
बिहार सरकार इस सब्सिडी योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति हेक्टेयर लगभग 30 हजार रूपये तक सब्सिडी दी जा रही है किसान कम लागत में धनिया, मेथी जैसे फसलों के जरिए मोटा मुनाफा कमा सकते है इसके साथ ही किसानों को धनिया और मेथी की उन्नत तरिके से सिखाया जा रहा है ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इसके साथ ही मसाला उगाने वाले किसानों को काफी ज्यादा म्हणत भी करनी पड़ती है और कई बार उन्हें काफी ज्यादा नुकसान भी झेलना होता है।
सब्सिडी के लिए कैसे करे अप्लाई ?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को https://horticulture.bihar.gov.in/ पर लॉगइन करना है।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद होम पेज पर बीज मसाले योजना की लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके लिए एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें सभी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।
इसके साथ ही बागवानी विभाग या कृषि विभाग के ऑफिस में जाकर भी अप्लाई किया जा सकता है।







