भारत और आस्ट्रेलिया दोनों टीमों के बीच एक दिसम्बर को पिंक बॉल से अभ्यास मैच की शुरुआत हो चुकी है। दो दिवसीय टेस्ट मैच को बारिश की वजह 46 ओवर का कर दिया था, जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी है। भारत की तरफ से 5 खिलाड़ियों ने हुंकार भरी है। इन खिलड़ियों की बदलौत भारत ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंद दिया है। जबकि कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज फेल हो गयी है।
इन 5 खिलाड़ियों ने किया शानादार प्रदर्शन
अभ्यास मैच में भारत की ओर से हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेकर कोहराम मचा दिया। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 ओवर से पहले ही ऑलआउट कर दिया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने 59 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल 44 गेंदों में 27 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। दोनों ने कमाल का इंटेट दिखाया। इससे पहले राहुल और जायसवाल की सलामी जोड़ी का कमाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में देखने को मिला था। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में 201 रनों की साझेदारी की थी।
शुभमन गिल चोट की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सके। लेकिन अभ्यास मैच के जरिए गिल ने वापसी की और टीम इंडिया के लिए 62 गेंदों में 50 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। गिल ने इस दौरान 7 चौके जड़े थे। इसके अलावा नितीश रेड्डी ने भी 32 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली और भारत की लीड में अहम किरदार निभाया है।
रोहित-सिराज का खराब प्रदर्शन
आस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन 43.2 ओवर में 240/10 रन बनाए थे। अपनी गेंदबाजी के दौरान सिराज ने खासा प्रभावित नहीं किया है। इसके साथ सिराज ने 7 ओवर में 18 रन खर्च कर एक विकेट लिया है इसके बाद विकेट चटकाने के लिए जूझते रहे। वही रोहित शर्मा ने भी 11 गेंदों में 3 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। भारत ने 46 ओवर के बाद 257/5 रन बनाकर मैच में 17 रनों की बढ़त ले ली और दो दिवसीय टेस्ट मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।







