इन दिनों भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है जिसमें युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। वही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इसके लिए टीम में जगह नहीं दी गयी है शमी टीम इंडिया में वापसी कर लेंगे लेकिन ऐसा अब काफी ज्यादा मुश्किल दिख रहा है क्योकि शमी की ताजा इंजरी टीम इंडिया की टेंशन को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
शमी की ताजा चोट ने उनकी टीम की टेंशन बढ़ा दी है। अब तेज गेंदबाज साइड स्ट्रेन इंजरी से पीड़ित हो गए हैं। ऐसे में शमी को अब पूरी तरीके से फिट होने में वक्त लगेगा। ऐसे में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में होने वाले पांच मैचों के लिए शमी लगभग बाहर हो चुके हैं। वहीं बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी के लिए शमी को आगामी 2 मैच के लिए जगह नहीं दी है।
साल 2023 में मचाया तहलका
शमी ने आखिरी बार भारत के लिए विश्व कप 2023 में खेला था। लेकिन इसके बाद वह क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट भी लिया था। इसके बाद शमी ने साल 2024 में लंदन में सर्जरी कराई थी, जिसके बाद वह लगातार नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं।
बेंगलुरु कोचिंग स्टाफ में नजर आए शमी
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच में खेली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच के बाद में शमी भारतीय कोचिंग स्टाफ के साथ में नजर आए थे। शमी ने अभिषेक नायर को काफी देर तक गेंदबाजी भी की। शमी कम रन-अप के साथ गेंदबाजी करते हुए देखे गए थे। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा बने शमी ने कहा कि मैं आधे रन-अप के साथ गेंदबाजी कर रहा था। क्योंकि मैं शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डाल सकता। ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर बात करते हुए शमी ने कहा कि बॉर्डर गावस्कर सीरीज अभी दूर है।







