Firenib
![]()
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS World Cup 2023) के बीच होने वाले क्रिकेट विश्वकप फाइनल से पहले भारतीय टीम (Team India) को शुभकामनाएं दीं। यह मैच अहमदाबाद में हो रहा है।
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘टीम इंडिया को शुभकामनाएं। 140 करोड़ भारतीय आपका हौसला बढ़ा रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘आप खूब चमकें, अच्छा खेलें और खेलभावना को बरकरार रखें।” मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स फाइनल मैच देखेंगे।
All the best Team India!
140 crore Indians are cheering for you.
May you shine bright, play well and uphold the spirit of sportsmanship.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2023
राहुल गांधी ने भारतीय टीम को ‘जीत’ के लिए दीं शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम (Team India) को ‘जीत’ के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘क्रिकेट विश्व कप फाइनल के लिए बॉयज इन ब्लू को शुभकामनाएं। निडर होकर खेलें – एक अरब से अधिक दिल आपके लिए धड़कते हैं। आइए इसे घर लाएं जीतेगा इंडिया!’
Best wishes to the boys in blue for the Cricket World Cup Final. #INDvAUS
Play fearlessly – more than a billion hearts beat for you ❤️
Let’s bring it home 🏆
Jeetega INDIA! 🇮🇳 pic.twitter.com/9NW5ETnDnh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2023
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा भारत
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में खेलने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
यह भी पढ़ें
फाइनल मैच देखेंगे PM मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री
वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जा रहा है। इस मैच में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स ‘2 प्लस 2’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के में भाग लेने के लिए रविवार से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे। बताया जा रहा है कि वह भी अपने खिलाडियों का हौसला बढ़ाते दिखाई देंगे।
https://firenib.com/category/automobile/
Source link







