IND vs BAN : बांग्लादेश के खिलाफ आर अश्विन के धमाकेदार प्रदर्शन, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया कि शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 34 रनों पर ही तीन वीके गंवा दिए थे। इसके बाद में मिडिल ओवर में टीम की हालत और भी खराब हो गयी। यहां से स्टार स्पिनर आर अश्विन टीम के लिए संकटमोचक बने और 102 रनों की पारी खेलकर टीम को मुसीबत से निकाला। अपनी इस पारी के दौरान अश्विन ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अश्विन अब दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं, इसके साथ ही 20 बार फिफ्टी प्लस स्कोर भी बनाया है। इस मामले में अश्विन के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड हैं, जिन्होंने टेस्ट में 604 विकेट के साथ 14 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया।

अश्विन ने जड़ा करियर का छठा शतक
आपको बता दे, अश्विन ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर दौड़ाया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। उन्होंने ऐसे समय में टीम का मोर्चा संभाला जब टीम 6 विकेट गंवा चुकी थी। अश्विन की पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल है। शतक पूरा करते ही अश्विन भारत के लिए नंबर सात या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। उनकी तरह ही यह काम कपिल देव और एमएस धोनी भी कर चुके है। इन दोनों दिग्गजों ने भारत में 4 शतक बनाए है और अब अश्विन भी इसका हिस्सा बन चुके है।

अश्विन ने जड़ा करियर का सबसे तेज शतक
अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ करियर का पहला शतक सिर्फ 108 गेंदों पर पूरा किया। इस तरह यह शतक उनके करियर का सबसे तेज टेस्ट शतक भी है। इससे पहले उन्होंने अपना सबसे तेज टेस्ट शतक 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों पर बनाया था। अश्विन ने अपनी इस पारी से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो क्यों टेस्ट के बेस्ट ऑलराउंडर में से एक हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib