IND vs BAN : इंडिया ने आस्ट्रेलिया को हराकर दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच कानपूर में खेल रही है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज कमाल कर रहे है। अब तक यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज कृतिमान रच चुके है। वही अब भारतीय टीम ने भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज 200 रन बनाने वाली टीम बन चुकी है।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास
भारत ने इस मैच में 25 ओवर में 204 रन बनाकर टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने ये रिकॉर्ड साल 2017 में अपना नाम बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में 28.1 ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ ये कारनामा किया था। हालांकि अब ये रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम कर लिया है।

जायसवाल और कोहली ने रचा इतिहास
इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने है उन्होंने 31 गेंद में 50 रन का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है उन्होंने सहवाग का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सहवाग ने साल 2008 में 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

विराट कोहली के नाम खास उपलब्धि
वहीं विराट कोहली ने भी इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। विराट ने इस मैच में 35 गेंद में 47 रन बनाए थे। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 रन पूरे भी कर लिए।

भारतीय बल्लेबाजों का जलवा
इस मैच से पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 233/10 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 285/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। इंडिया टीम की तरफ से जायसवाल ने 51 गेंदों में 72 रन बनाए थे। जबकि रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए। उनके अलावा केएल राहुल ने 43 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib