IND vs BAN : टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के बाद रचे कई कीर्तिमान, दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गयी 2 टेस्ट मैच की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम कर लिया है। वही कानपुर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बांग्ला टाइगर्स को हरा दिया है। वही भारत ने इस मैच में कई कीर्तिमान अपने नाम किए है। दूसरा मैच जीतने के बाद में भारत ने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है। आपको बता इस मैच के बाद में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को पीछे छोड़ दिया है। और सबसे कम ओवर में टेस्ट जितने वाली विश्व टीम बन गयी है।

भारतीय टीम के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन जारी करते हुए केवल 3 दिन के खेल में मुकाबला जीत कर इतिहास रच दिया है। वही भारत ने टेस्ट मैच में सबसे कम ओवर बल्लेबाजी कर मैच जितने वाली विश्व की दूसरी टीम बन गयी है। टीम इंडिया ने यह मैच 52 ओवर में 8 विकेट से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही अब तक यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। अफ्रीका ने 46.5 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता था । वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने 61 ओवर बल्लेबाजी कर मैच को अपने नाम किया था। चौथे नंबर पर 89.4 ओवर में मैच अपने नाम करने वाली बांग्लादेश है। जबकि पांचवे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 101.4 ओवर में मैच जीता था।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 233 रन बनाए थे जिसके बाद भारत ने 34.4 ओवर में विस्पोटक बल्लेबाजी करते हुए 285/9 रन बनाकर पारी घोषित की है। वही दूसरी पारी में बांग्लादेश 146 रन पर सिमट गई थी। वही इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 17.2 ओवर में 98/3 रन बनाकर मुकाबले में जीत दर्ज की है। वही भारतीय टीम, टेस्ट मैच में सबसे कम ओवर में बल्लेबाजी करने वाली क्रिकेट टीम बन गयी है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib