भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूम्बर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की निगाह जीत के साथ में करना चाहती है। टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। ऐसे में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। टीम इंडिया के युवा गेंदबाज की फिटनेस का संशय बना हुआ है।
जानें क्या है पूरा मामला
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा इस समय रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं, जहां पर वो मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में तीसरे दिन गेंदबाजी करने नहीं आए। प्रसिद्ध कृष्णा ने हाल ही में चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की है।
इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी के दौरान चोट के कारण प्रसिद्ध कृष्णा8 महीने तक मैदान से बाहर चल रहे थे उन्हें होल्कर स्टेडियम में चल रहे मैच के दौरान कृष्णा को दौड़ते समय दिक्कत हुई थी। इसके बाद वो मैदान पर नहीं आए थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने दलीप ट्रॉफी 2024 में वापसी की थी। इस दौरान वो इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए थे। इसके अलावा वो ईरानी ट्रॉफी में भी रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे।
रिजर्व खिलाड़ी के रूप में किया शामिल
हाल ही में BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। इस बार टीम में यश दयाल को शामिल नहीं किया गया था। इसके अलावा हर्षित राणा, मयंक यादव, कृष्णा कृष्णा और नितीश रेड्डी को रिजर्व प्लेयर के रूप में शामिल किया गया था।
न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।







