महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अहम मुकाबले में ऋचा घोष ने शानदार कैच लपकते हुए एमएस धोनी की याद दिला दी है। ऋचा ने विकेट लेने के पीछे कमाल की फुर्ती दिखाई है। उन्होंने पाकिस्तान के कपतान फातिमा सना का धांसू कैच लपका है। वही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर ने 9 विकेट खोकर 105 रन बनाए है।
ऋचा ने लपका शानदार कैच
पाकिस्तान की पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर आशा शोभना अपनी घूमती गेंद से पाकिस्तानी कप्तान को छकाने में सफल रहीं। फातिमा सना आशा की बॉल को पकड़ नहीं सकी और गेंद उनके बल्ले का भारी किनारा लेकर पीछे की तरफ गई। विकेट के पीछे एकदम मुस्तैद खड़ीं ऋचा घोष ने अपनी बाईं तरफ तेजी से डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। ऋचा ने कमाल के रिफ्लैक्सीस दिखाते हुए इस कैच को महज 0.44 सेकंड में पूरा किया। फातिमा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 13 रन बनाकर चलती बनीं।
भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर
भारतीय टीम के गेंदबाजी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है हरमेंपरीन की कप्तानी में टीम के बॉलर्स पाकिस्तान को सिर्फ 105 रनो पर रोकने में सफल रही। वही अरुंधति रेड्डी ने पडो़सी मुल्क की बैटर्स की नाक में सबसे ज्यादा दम किया और 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए। इसके बाद में श्रेयस पटेल ने अपने 4 ओवर में महज 12 रन देते हुए मुनीबा अली और तुबा हुसैन का विकेट झटका। पाकिस्तान की तरफ से निदा डार ने सर्वाधिक 28 रन बनाए, लेकिन उनको बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिल सका।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बने रहने के लिए हर हाल में पाकिस्तान को पटखनी देने के तैयार है। भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही लेकिन पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के आगे इंडिया की टीम खास कमाल नहीं दिखा सकी और 102 रन बनाकर ढेर हो गयी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही हरमनप्रीत की सेना को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान मारना पड़ा।







