आपको बता दें पिछले साल Indian PC Market में सालाना आधार पर 6.6% की गिरावट देखने को मिली। जानकरी के मुताबिक साल 2023 में डेस्कटॉप, नोटबुक और वर्कस्टेशन के करीब 13.9 मिलियन यूनिट्स का शिपमेंट हुआ। आज हम आपको साल 2023 में अपना दबदबा बनाने वाली टॉप 5 कंपनियों के बारे में बताने वाले हैं।
ये हैं साल 2023 में Indian PC Market में दबदबा कायम करने वाली टॉप 5 कंपनियां
HP – साल 2023 में भी Indian PC Market में HP ने अपना दबदबा कायम रखा और 31.5% की हिस्सेदारी के साथ कंपनी पहले स्थान पर रही। कंपनी को सरकारी और शिक्षा क्षेत्र की बढ़ती मांग के चलते काफी फायदा पंहुचा। कंपनी की कॉमर्शियल सेगमेंट में 33.6% और कंज्यमर सेगमेंट में 29.4% हिस्सेदारी रही।
Lenovo – कंप्यूटर बेचने के मामले में साल 2023 में लेनोवो ने 16.7% की बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। छोटे और मध्यम व्यवसाय सेगमेंट में मंदी के साथ-साथ सरकारी और शिक्षा क्षेत्र में कम मौजूदगी के चलते साल 2023 में कंपनी के शिपमेंट्स में 17.8% की गिरावट देखने को मिली।
Dell – साल 2023 में डेल की बाजार हिस्सेदारी 15.5% रही, जबकि कंपनी की सेल्स में 24.5% की गिरावट देखने को मिली। कॉमर्शियल सेगमेंट में कंपनी 20% बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर, वहीं कंज्यूमर सेगमेंट में 10.8% हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर मौजूद रही।
Acer – साल 2023 में Acer की बाजार हिस्सेदारी 12.3% की रही और कंपनी की सेल्स में 16.1% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। कॉमर्शियल सेगमेंट में कंपनी 15.7% हिस्सेदारी के साथ चौथे और कंज्यूमर सेगमेंट में 8.7% हिस्सेदारी के साथ पांचवें स्थान पर रही।
Asus – साल 2023 में कंपनी ने 10 लाख से अधिक यूनिट्स का शिपमेंट किया और टॉप 5 में जगह बनाई। कंपनी में सालाना आधार पर 8.6% की वृद्धि देखने को मिली।
