हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज यानी 25 फरवरी को एक दिन के लिए लाहौल के दौरे पर हैं, जहां उनके द्वारा केलांग में शरद उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की महिलाओं के कल्याण हेतु बजट 2024 में एक योजना का ऐलान किया गया था, जिसे वह आज धरातल पर उतारने जा रहे हैं। आपको बता दें इस योजना का नाम Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi योजना है और इसके तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi के साथ कई अन्य कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा सवा दो घंटे के इस कार्यक्रम के दौरान Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi के साथ ही 70.11 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बजट में प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को खुश करने का प्रयास किया गया। इसके लिए उन्होंने कई योजनाएं तैयार की हैं और उम्मीद है कि शीघ्र ही यह योजनाएं धरातल पर भी नज़र आएंगी।
घाटी के लोगों को बड़ी घोषणओं की उम्मीद
आपको बता दें मुख्यमंत्री के लाहौल दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी एक साथ घाटी के लोग विकास संबंधित कई अहम घोषणाओं की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। लोगों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा लाहौल-स्पीति के लिए बड़ी घोषणा की जा सकती है। आपको बता दें रविवार की सुबह 9:55 बजे मुख्यमंत्री शिमला के अनाडेल हेलीपैड से रवाना हुए और 10:55 पर स्तींगरी हेलीपैड में लैंड करेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से होते हुए करीब 11:15 बजे पुलिस ग्राउंड केलांग पहुंचेंगे।