Himachal News: मेला आय व्यय की जानकारी रहेगी सार्वजनिक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला की आय-व्यय संबंधी जानकारी सार्वजनिक तौर पर लोगों की जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगी।

मेला सीमति की बैठक

उन्होंने कहा कि मेला समिति के आय-व्यय में व्यापक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

कोई भी व्यक्ति मेला आय-व्यय की जानकारी उनके कार्यालय से ले सकता है

एसडीएम आज 1 से 5 अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला को लेकर मीडिया कर्मियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे।उन्होने कहा कि मेला समिति के आय व्यय में व्यापक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इससे संबंधित जानकारी को सार्वजनिक तौर पर लोगों के लिए उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। कोई भी व्यक्ति मेला आय-व्यय की जानकारी उनके कार्यालय से ले सकता है।एसडीएम ने कहा कि इस बार मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को थीम आधारित आयोजित किया जा रहा है।

महिला विशेष, युवा एवं पहाड़ी विशेष सांस्कृतिक संध्याएं शामिल रहेंगी

जिसमें महिला विशेष, युवा एवं पहाड़ी विशेष सांस्कृतिक संध्याएं शामिल रहेंगी। मेले के दौरान महिला मंडलों के साथ-साथ स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक एवं खेल स्पर्धाएं भी आयोजित की जा रही है। उन्होने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार भी बेटियों को मंच प्रदान करते हुए ब्यूटी कॉन्टेस्ट (मिस जोगिन्दर नगर) प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली लडक़ी को मिस जोगिन्दर नगर के खिताब से नवाजा जाएगा

इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली लडक़ी को मिस जोगिन्दर नगर के खिताब से नवाजा जाएगा।उन्होने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने तथा खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं भी आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा कुश्ती, मैराथन व पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पहली अप्रैल को मेले का शुभारंभ व पांच अप्रैल को मेले का समापन देवी देवताओं की भव्य जलेब के साथ किया जाएगा।

एक सौ से अधिक देवी देवताओं को मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया है

इस बार मेला समिति ने एक सौ से अधिक देवी देवताओं को मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।एसडीएम ने कहा कि मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों का भी व्यापक इंतजाम किया जाएगा तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मेला सभी क्षेत्रवासियों का साझा मेला है

उन्होने कहा कि यह मेला सभी क्षेत्रवासियों का साझा मेला है। ऐसे में मेले के सफल आयोजन के लिए समाज के सभी लोगों से प्रशासन का संपूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।इस मौके पर तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा, एपीआरओ राजेश जसवाल भी मौजूद रहे।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *