International Shivratri Festival : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए कलाकारों के ऑडिशन का शेड्यूल जारी, देखें डिटेल

International Shivratri Festival

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

International Shivratri Festival : जैसा कि आप जानते हैं हिमाचल प्रदेश के मंडी में हर साल अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार मंडी शिवरात्रि मेला हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की 13वीं रात को आयोजित किया जाता है। इस त्यौहार की लोकप्रियता काफी व्यापक है, जिसके चलते इसे एक अंतर्राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें यह मेला 7 दिन तक चलेगा और इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।।

जानकारी के लिए बता दें International Shivratri Festival की सांस्कृतिक संध्याओं में हिस्सा लेने के लिए कलाकारों के ऑडिशन का शेड्यूल जारी हो चुका है। आपको बता दें युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी के टेनिस हॉल पड्डल में 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक सुबह 10.30 बजे से ऑडिशन लिए जाएंगे। सांस्कृतिक उप-समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर द्वारा यह जानकारी दी गई।

इस प्रकार है International Shivratri Festival के लिए ऑडिशन का शेड्यूल

शेड्यूल के मुताबिक 26 से 28 फरवरी तक मंडी जिले के कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा एवं 29 फरवरी से अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन शुरू होंगे। आपको बता दें 26 फरवरी को मंडी सदर, कोटली, पधर एवं धर्मपुर, 27 को बल्ह, सुंदरनगर, बालीचौकी एवं जोगिंद्रनगर, 28 को गोहर, करसोग, थुनाग एवं सरकाघाट उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

जबकि 29 फरवरी को चंबा, ऊना, हमीरपुर, शिमला और बिलासपुर एवं 1 मार्च को किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और सोलन से आए कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। आपको बता दें मंडी और हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से गायकी में प्रथम तीन रैंक प्राप्त करने वालों एवं नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को International Shivratri Festival की सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में बिना ऑडिशन के भाग लेने का मौका मिलेगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib