IPL Mock Auction : 33 करोड़ रूपये में इस टीम में शामिल हुए ऋषभ पंत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा में होने वाले IPL 2025 के लिए ऋषभ पंत ने कमर कस ली है इसका सबूत जियो सिनेमा की तरफ से आयोजित किए मेगा ऑक्शन में देखा जा चुका है। मॉक ऑक्शन में पंत के नाम पर जमकर बोली और भारतीय विकेटकीपर ने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ चुके है इसके साथ ही पंत के नाम पर मॉक ऑक्शन में कई टीमें बोली लगा चुकी है और आखिर में पंत को पंजाब किंग्स ने 33 करोड़ रूपये में टीम में शामिल कर लिया गया है। 110.5 करोड़ के पर्स के साथ मेगा ऑक्शन में उतरने वाली पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन में पंत के नाम पर कुछ इसी अंदाज में बोली लगा भी सकती है।

पंजाब किंग्स के हुए ऋषभ पंत
जियो सिनेमा के ‘मेगा ऑक्शन वॉर रूम’ में ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने के लिए हर फ्रेंचाइजी के बीच जमकर होड़ लगी वही पंत को टीम से जोड़ने के लिए सबसे कड़ी टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच दिखाई दी। हालांकि, पंजाब आखिरी बोली लगाकर पंत को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रही। पंजाब ने भारतीय विकेटकीपर के लिए 33 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाई। बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगी बोली 24.75 करोड़ की लगी है, जो पिछले साल केकेआर ने मिचेल स्टार्क के लिए लगाई थी।

मेगा ऑक्शन में पंत हुए मालामाल
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत के नाम पर काफी बड़ी बोली लग सकती है इस पंत समय इंटरनेशनल क्रिकेट में गजब की फॉर्म में चल रहे है वही तीनों ही फॉर्मेट में पंत का बल्ला जमकर चला इसके साथ ही पंत के पास में IPL में खेलने का काफी अच्छा अनुभव मौजूद है। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में खेले 111 मैचों में पंत 148 के स्ट्राइक रेट से 3284 रन ठोक चुके हैं। वह आईपीएल में एक शतक और 18 अर्धशतक जमा चुके हैं। वही विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ पंत कप्तान के तौर पर भी अच्छे विकल्प होंगे। उन्होंने आईपीएल में तीन सीजन दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई की है। वही पंत के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच जोरदार जंग देखने को मिल सकती है।

 

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib