जावा ने अपनी लोकप्रिय बाइक Jawa 42FJ की लांचिंग की थी। बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये से लेकर 2.22 लाख रूपये तक है। यह बाइक पहले से ज्यादा एडवांस वर्जन के साथ में आती है इसमें कई फर्स्ट इन क्लास फीचर्स दिया गया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर 350 से होगा। ऐसे में चलिए जान लेते है इस बाइक के फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में जान लेते है।
इंजन और पावर
Jawa 42FJ बाइक में 350 Alpha 2 इंजन दिया गया है जो 29.1hp की पावर और 29.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह मॉडल पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल हो गया है इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की सीट हाईट 790mm है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 178mm है। बाइक का बजन 184 किलोग्राम है जो इसके रेगुलर मॉडल से 2 किलोग्राम ज्यादा है। इसमें मौजूद स्टील चेसी को 41mm टेलिस्कोपिक फ़ोर्क्स और ट्विन शॉर्क्स अब्ज़ॉर्बर के साथ में अटैच किया गया है।
डिजाइन
नई Jawa 42FJ बाइक का पूरा का पूरा लुक बदल गया है इस बाइक में कई फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स दिए गए है यह दिखने में काफी ज्यादा अट्रेक्टिव दिखती है इसके कई हिस्सों में aluminium फिनिश दिया गया है इसके साथ ही इस बाइक में नई LED हेडलाइट दी गयी है। सके अलावा इसमें नए alloy wheel भी दिए गये हैं। सेफ्टी के लिए बाइक में ड्यूल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है जो स्टैण्डर्ड है। इसमें सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम नहीं मिलेगा। बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में एक नये डिजाइन वाला फ्यूल टैंक दिया है।
इस बाइक में कई तरह के कलर्स और डिजाइन भी दिए गए है यह दिखने में एकदम पावरपैक्ड मशीन की तरह नजर आती है इसकी सेफ्टी पर काफी ज्यादा जोर दिया गया है। अब देखना यह होगा की जावा की यह बाइक बिक्री के मामले में कितनी सफल होती है।







