Kartarpur Sahib Scarilage | पाकिस्तान में बड़ा कांड! करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में जमकर हुई बेअदबी, चली मीट-शराब की पार्टी, अफसर कर रहे थे डांस

Kartarpur Sahib Scarilage पाकिस्तान में बड़ा कांड करतारपुर साहिब.webp.webp

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Firenib

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा

Loading

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा (Gurudwara Sri Kartarpur Sahib) में हुई बेअदबी की खबर से ख़ासा बवाल मचा हुआ है। दरअसल BJP नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa)  ने आरोप लगाया है कि बीते 18 अक्टूबर को गुरुद्वारा के परिसर में पाकिस्तानी अफसरों ने शराब और नॉनवेज का सेवन किया था।

वहीं उन्होंने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन ने करतारपुर साहिब परिसर में बाकायदा डांस पार्टी आयोजित कर के गुरुद्वारे को अपवित्र किया है। इस पार्टी के आयोजन के संगीन आरोप करतारपुर साहिब कॉरिडोर में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के सीईओ सैयद अबू बकर कुरैशी पर भी लगे हैं। 

इधर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में डांस पार्टी आयोजित होने के BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के दावे पर SGPC के प्रवक्ता गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि, ” पूरा सिख समुदाय इस शर्मनाक घटना की निंदा करता है। पाकिस्तान सरकार को इस मामले में जरुर कार्रवाई करनी चाहिए। मैं अनुरोध करता हूं कि अकाल तख्त करतारपुर साहिब के जत्थेदार इस पर अपना रुख तुरंत स्पष्ट करें।”

घटना पर पंजाब के 12 विधायक अब जल्द ही पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारा साहिब जाएंगे और मत्था टेकेंगे। पंजाब विधानसभा सचिवालय ने जानकारी दी थी कि 13 विधायक गुरुद्वारे का दौरा करेंगे, लेकिन कांग्रेस विधायक नरेश पुरी ने कुछ व्यस्तता का हवाले देते हुए फिलहाल जाने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें



https://firenib.com/category/automobile/

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib