Munawar Faruqui : वर्तमान में सोशल मीडिया और इंटरनेट का ज़माना है और जहाँ कुछ लोग फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, वहीं कुछ लोग इनके इस्तेमाल से अच्छा खासा पैसा बना रहे हैं। ऐसे ही लोगों में से एक हैं फेमस स्टैंड अप कमीडियन Munawar Faruqui, जिन्होंने यूट्यूब पर स्टैंड अप कॉमेडी विडियोज डालकर काफी फेम कमाया। आपको बता दें मुनावर रियलिटी शो Lock Up के विनर रह चुके हैं।
क्या आपके मन में भी यह सवाल उठता है कि आखिर मुनावर कितना कमाते हैं और उनकी इनकम का सोर्स क्या है, तो आज हम आपके इन्ही सब सवालों का जवाब लेकर हाजिर हैं। आज आपके सभी सवालों का जवाब हमारे इस आर्टिकल में देने वाले हैं। आज हम जानेंगे कि Munawar Faruqui की इनकम कितनी है और वह कहाँ-कहाँ से पैसा कमाते हैं। आपको बता दें मुनावर एक Standup Comedian और YouTuber हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो में भी नज़र आ चुके हैं।
उनका जन्म 28 जनवरी, 1992 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था और वह अपनी कॉमेडी विडियोज के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। मुनावर एक मिडिल क्लास फॅमिली से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन लोगों को हंसाने के अपने टैलेंट की बदौलत उन्होंने काफी शोहरत हासिल की और फ़िलहाल वह रियलिटी शो Bigg Boss का हिस्सा हैं।
इतनी है Munawar Faruqui की इनकम और यहाँ से कमाते हैं पैसा
मुनावर अपने YouTube चैनल पर स्टैंड अप कॉमेडी विडियोज डालकर करीब 2 से 3 लाख रूपये महीना कमा लेते हैं। यह उनकी Google Adsense से होने वाली इनकम और इसमें स्पोंसरशिप इनकम शामिल नहीं है। फ़िलहाल उनके YouTube पर 4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा Munawar Faruqui यूट्यूब चैनल पर ब्रांड स्पोंसरशिप के माध्यम से भी पैसा कमाते हैं। वह अपने चैनल पर किसी ब्रांड के प्रमोशन हेतु 8 से 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
मुनावर Instagram पर भी काफी सक्रीय हैं और उनके इंस्टा पर करीब 7 मिलियन Followers हैं। मुनावर अपने इंस्टा हैंडल पर एक स्पॉन्सर पोस्ट के लिए 2 से 3 लाख रुपए लेते हैं। इसके अलावा मुनावर पुरे देश में अलग-अलग जगह स्टैंडअप शो करते हैं, जिसके लिए वह एक शो के लिए करीब 3 से 4 लाख रुपए चार्ज करते हैं। फ़िलहाल मुनावर मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss 17 का हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनावर Bigg Boss से हर हफ्ते का 6 से 7 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं।
अगर बात करें Munawar Faruqui की कुल कमाई की तो वह हर महीने करीब 25 से 30 लाख रुपए कमाते हैं। अगर बात करें उनकी नेट वर्थ की तो मुनावर की नेट वर्थ करीबन 10 से 12 करोड़ है।
