भारत सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना करोड़ो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की गयी थी और अब तक सरकार के द्वारा 19 किस्तें भी जारी की जा चुकी है। वही हर क़िस्त में किसान को 2 हजार रूपये की क़िस्त दी जा रही है। अब सभी किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे है और जानना चाहते है की यह क़िस्त किस दिन उनके खाते में आएगी।
PM किसान योजना क्या है?
PM-KISAN योजना के तहत केंद्र सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6000 रुपये की वित्तीय मदद देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में DBT के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
20 वी क़िस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार
अब तक सरकार की ओर से 20वीं किस्त की तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन हर साल की तरह यह किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच कभी भी आ सकती है। इसलिए किसान अपना नाम लिस्ट में चेक करते रहें और ई-केवाईसी समय पर करवाएं।
कैसे करे अपना नाम चैक ?
इसके लिए सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं
होमपेज पर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
‘Get Report’ पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी।
eKYC कराना है अनिवार्य
PM Kisan योजना के तहत अगली किस्त का पैसा पाने के लिए OTP आधारित ई-केवाईसी कराना जरूरी है। अगर आपने eKYC नहीं कराया है तो आप अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं। यदि eKYC के लिए आप नजदीकी CSC सेंटर जा सकते हैं या वेबसाइट पर OTP के जरिए खुद भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।







