जानिए क्या है Pay As You Drive पॉलिसी इंश्योरेंस के फायदे और नुक्सान ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पे ऐज यू ड्राइव एक तरह की कार पॉलिसी है। इसमें प्रीमियम की कैलकुलेशन एक फिक्स्ड एनुअल इनकम के बजाय आपकी कार के द्वारा तय की गयी दूरी के हिसाब से की जाती है यदि आप कम ड्राइव करते है तो आपको कम प्रीमियम पेमेंट करना होता है यह आपको ड्राइवरों के लिए पर्सनलाइज्ड और अफोर्डेबल इंश्योरेंस ऑप्शनदेता है जो सुरक्षित और अधिक जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत को बेहतर करता है। ऐसे में आज हम आपको पे ऐज यू ड्राइव कैसे काम करता है और इसके लाभ और नुक्सान से जुड़ी डिटेल्स बता रहे है तो आइए जान लेते है।

Pay As You Drive कैसे करता है काम?
Pay As You Drive के दौरान यह अनुमान लगाया जाता है की ड्राइवर पॉलिसी पीरियड के दौरान कितने किलोमीटर तक ड्राइव कर सकता है वही टेलीमैटिक्स टेक्नोलॉजी के जरिए ड्राइविंग के अलग-अलग पहलुओं का डेटा एकत्रित किया जाता है और इसका सही से आकलन किया जाता है इस पॉलिसी के तहत आपकी तरफ से चुने गए किलोमीटर स्लैब के आधार पर आपके प्रीमियम को कैलकुलेट किया जाता है।और
ड्राइवर के व्हीकल का माइलेज टेलीमैटिक्स डिवाइस या स्मार्टफोन ऐप के जरिए ट्रैक किया जाता है। पॉलिसी के पीरियड खत्म होने के बाद आपके एक्चुअल माइलेज की तुलना होती है अगर आपने कम गाड़ी चलाई है तो आपको रिफंड दिया जाएगा। वही यदि आप अधिक गाड़ी चलाते है तो आपको एक्स्ट्रा प्रीमियम देना पड़ सकता है।

Pay As You Drive के फायदे
यदि आप गाड़ी कम चालते है तो आप अपने बिमा प्रीमियम को कम कर सकते है। आपको केवल उसी कवरेज के लिए पेमेंट देनी होगी जिसका आप इस्तेमाल कर रहे है। यह कार बिमा लेने के बाद आपको सुरक्षित रूप से ड्राइव करने के लिए उपलब्ध होगी। वही बीमा प्रीमियम की कैलकुलेशन गाड़ी द्वारा चलाई गई दूरी के आधार पर की जाती है। इसे आमतौर पर टेलीमैटिक्स डिवाइस या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके किया जा सकता है यह इंश्योरेंस पॉलिसी उन लोगों को लिए कापी किफायती होती है, जो अपनी गाड़ी का कम इस्तेमाल करते हैं या फिर कम दूरी तक ड्राइव करते हैं।

Pay As You Drive के नुक्सान
इस पॉलिसी के तहत व्हीकल की लोकेशन और ड्राइविंग पर लगातार नजर रखी जाती है। इससे आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रहता है।
जो लोग ज्यादा कार चलाते है उन्हें ट्रेडिशनल इंश्योरेंस पॉलिसी के मुकाबले अधिक भुगतान करना होता है।
इसके तहत जब आप क्लेम करने जाएंगे तो आपको तय की गई दूरी और दूसरे डेटा को वेरफाई करते समय कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यह पॉलिसी पूरी तरह से टेक्नोलॉजी के रूप निर्भर करती है। अगर आपको टेलीमेटिक्स डिवाइस या ऐप में कोई भी खराबी आती है तो प्रीमियम की कैलकुलेशन पर बुरा असर देखने को मिलता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib