पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक बड़ी और सफल योजना है जिसके तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रूपये मिलते है हर 4 महीने में किसानों को 2 हजार रूपये दिए जाते है। यह पैसा डीबीटी ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। इसका सीधा लाभ उन किसानों को मिलता है जिनके पास में 2 हेक्टेयर तक की जमीन है और भारत के नागरिक है। मोदी सरकार की तरफ से अब तक इसकी 19 किस्तें जारी की जा चुकी है और अब किसानों को इसकी अगली क़िस्त का बेसब्री के साथ में इन्तजार है। वही किसानों की यह राशि खेती किसानों का खर्च पूरा करने के लिए दी जाती है।
पीएम किसान की 20वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान योजना के नियमों के अनुसार इसकी पहली क़िस्त फरवरी में किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है जिसके बाद में अब यह उम्मीद जताई जा रही है अब जल्द ही 20 क़िस्त खाते में आ सकती है हालाँकि इसे लेकर के कोई ऑफिशियल घोषणा जारी नहीं की गयी है लेकिन एक अनुमान के मुताबिक 20 वी क़िस्त जून महीने में जारी की जा सकती है।
पीएम किसान के लिए जरूरी दस्तावेज़
किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें ईकेवाईसी, भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन, बैंक खाते को आधार से लिंक करना और एनपीसीआई डीबीटी विकल्प चालू करने का काम पूरा कर लेना चाहिए नहीं तो वो इस किस्त के पैसे से वंचित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है जैसे नाम, पता, आधार नंबर या बैंक नंबर से लिंक करवा ले वरना आप इस योजना से वंचित रह सकते है।







