आपको बता दें बुधवार को नई दिल्ली में GST काउंसिल की 56वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान टैक्स स्लैब में बदलावों को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अब केवल दो मुख्य जीएसटी स्लैब 5% और 18% को रखने एवंम 12% और 28% वाले स्लैब खत्म करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त हानिकारक वस्तुओं के लिए अलग से 40% का स्लैब तैयार किया गया है।
सरकार के इस निर्णय से कई रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें सस्ती हो गई हैं। आइए जानते हैं कि किन वस्तुओं पर घटा है टैक्स और अब वे कितनी सस्ती मिलेंगी।

जाने GST में बदलाव के बाद क्या हुआ सस्ता
बैठक में आम आदमी और मिडिल क्लास को राहत देते हुए रोजमर्रा की कई चीजों पर टैक्स घटा दिया गया है या फिर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.
जीरो टैक्स स्लैब में शामिल वस्तुएं – यूएचटी दूध, छेना, पनीर, पिज्जा ब्रेड, रोटी और पराठा आदि।
5% टैक्स स्लैब में शामिल वस्तुएं – शैंपू, साबुन, तेल, नमकीन, पास्ता, कॉफी और नूडल्स।
18% टैक्स स्लैब में शामिल वस्तुएं – कार, बाइक, सीमेंट और टीवी ।
इसके अलावा 3 कैंसर की दवाइयों सहित 33 जीवनरक्षक दवाइयों को टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है।
जानें क्या हुआ महंगा
सरकार ने सुपर लग्जरी और हानिकारक वस्तुएं जे कि पान मसाला, सिगरेट, गुटका, बीड़ी, तंबाकू उत्पाद एवं फ्लेवर्ड कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को 40% के नए टैक्स स्लैब में शामिल किया है। सूचना के मुताबिक बैठक में लिए गए निर्णय 22 सितंबर से लागू होने वाले हैं। इसका मतलब इस तारीख से आपको कई सामानों की कीमतों में बदलाव देखने को मिलने वाला है। सभी राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा टैक्स रेट को सरल बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया गया।







