एमपी में महिलाओं को लाड़ली बहन योजना की 23वीं किस्त देय है। राज्य सरकार 10 तारीख या इसके आसपास पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि ट्रांसफर करते आ जाती है लेकिंन इस बार यह तिथि जा चुकी है इतना ही ही नहीं लाड़ली बहन योजना की नई क़िस्त कब दी जाएगी इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में लाभर्थियो को चिंता हो रही है। ऐसे में कांग्रेस कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक्स हेंडल पर कुछ ऐसा लिखा जिससे सियासी हल्कों में हलचल मच गई।
मध्यप्रदेश में लाड़ली बहन योजना की अभी तक 22 क़िस्त दी जा चुकी है। इसकी लिए माह की 10 तारीख तय है और आमतौर राज्य सरकार इस दिन लाड़ली बहनों के बैंक खातों में पैसे दाल देती है योजना की अब तक 23 वीं किस्त देय है लेकिन अप्रेल माह की 11 तारीख हो जाने के बाद राशि जारी नहीं की गयी है। ऐसे में योजना से लाभान्वित होनेवाली बहनों की व्यग्रता बढ़ गई है।
जारी हुआ ट्वीट
लाड़ली बहना योजना की किस्त बैंक खातों में नहीं डाले पर कांग्रेस ने सरकार पर प्रहार किया है। वही प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर बड़ी पोस्ट डालकर राज्य की बीजेपी सरकार को घेराव किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में सीधा सवाल किया कि क्या राज्य सरकार की नीयत बदल गई है।
प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी का ट्वीट
लाड़ली बहना योजना की किस्त को लेकर पहले बड़े-बड़े होर्डिंग देखते है वही “लाड़ली बहनों 10 तारीख आ रही है!”
लेकिन, इस बार 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ही नहीं आए क्या कर्ज में कमी हो गई या सरकार की नीयत बदल गई?
वैसे भी @BJP4MP विधानसभा में कर चुकी है वही 1250 की मासिक राशि को 3000 रूपये प्रतिमाह तक नहीं बढ़ाया जाएगा?
@DrMohanYadav51 सत्ता ने विधानसभा में ही बताया कि अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद हटा दिए गए हैं







