Himachal News: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में डॉ वाई एस परमार मैडिकल कॉलेज को जल्द ही नर्सिंग कॉलेज भी मिलने वाला है। यहां पर फ़िलहाल नर्सिंग स्कुल चल रहा है जिसमे नर्सों की शिक्षा होती है।

लेकिन अब सरकार ने प्रदेश के चार मैडिकल कॉलेजों में नर्सिंग कॉलेज भी खोलने का निर्णय लिया है।
नर्सिंग कॉलेज निर्माण हेतु नाहन के पास बनोग में 3 एकड़ भूमि का चयन किया गया
इन चार में नाहन मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। इस प्रक्रिया के चलते नाहन मैडिकल कॉलेज में बी एस सी नर्सिंग कॉलेज निर्माण हेतु नाहन के पास बनोग में 3 एकड़ भूमि का चयन किया गया है जिसका प्रोपोजल व् विवरण सरकार को भेजा जा चूका है।
नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि चयन हो चूका है
मैडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ श्याम कौशिक ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि चयन हो चूका है और जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।प्रधानाचार्य डॉ श्याम कौशिक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन में फ़िलहाल जे एन एम नर्सिंग स्कुल कार्यशील है।

अब नर्सिंग कॉलेज भी शुरू होगा जिसमे बी एस सी नर्सिंग आरम्भ होगा। इसका प्रोपोजल सरकार हो भेजा गया है और जल्द निर्माण शुरू होगा।
see more..Himachal News: सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध







