Himachal News: हमीरपुर जिला के नादौन में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सोनू होटल होटल में हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने सेक्स रैकेट से जुड़े एक महिला और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है।

कांगड़ा के भड़ोलि निवासी सरला देवी उर्फ माता यह सेक्स रैकेट चला रही थी।
20 साल से यह महिला यहां पर जिस्मफरोशी के धंधे में जुटी थी
बताया जा रहा है कि पिछले 20 साल से यह महिला यहां पर जिस्मफरोशी के धंधे में जुटी थी। हमीरपुर पुलिस केस विशेष टीम ने दलाल के कब्जे से पंजाब की तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है। जानकारी के मुताबिक दलाल सरला देवी उर्फ माता पिछले कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से दलाल महिला से जुड़े लोगों से संपर्क साधा और क्लाइंट बंद कर मंगलवार देर रात को सोनू होटल नादौन में पहुंचे।
आरोपियों को हमीरपुर पुलिस की टीम जल्द ही अदालत में पेश करेगी
यहां पर पुलिस टीम ने होटल के मालिक और सरला देवी और माता को गिरफ्तार किया। होटल से पंजाब निवासी तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। आरोपियों को हमीरपुर पुलिस की टीम जल्द ही अदालत में पेश करेगी। इस तरह से हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़मामले में रिपोर्ट मिलने के बाद गठित विशेष टीम के 2 पुलिस जवान ग्राहक बनकर महिला के पास पहुंचे महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों को लड़कियों के फोटो दिखाएं। इसके बाद महिला को पैसे दिए गए तब उसने होटल के अंदर एक कमरे में जाने के लिए पुलिसकर्मियों को कहा जहां पर पहले से ही लड़कियां मौजूद थी।हमीरपुर पुलिस को मामले में इनपुट मिलने के बाद इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। इस टीम में एएसआई राजकुमार, कॉन्स्टेबल लखन, ललित, राजेश, आशीष और कुलदीप शामिल थे।
एसपी आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया
इस टीम ने जाल बिछाकर दलाल महिला आरोपी और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले 20 साल से सेक्स रैकेट चला रही थी और पंजाब से लड़कियां हिमाचल ला कर रही थी।जल्द अदालत में पेश होंगे आरोपी एसपी आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है मुख्य आरोपी महिला सरला देवी और होटल मालिक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में इनपुट मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया था जिसने मंगलवार रात को होटल में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
see more..Himachal News: आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित







