Himachal News: नगर निगम की लेटलतीफी पर्यटकों पर भारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में नगर निगम की विकास कार्यों में लेटलतीफी पर्यटन सीजन पर भारी पड़ रही है। वहीं पर्यटकों को लंबे यातायात जाम से दो-चार होना पड़ रहा है।

नगर निगम की ओर से जोगीबाड़ा रोड़ पर काम शुरू किया गया है, लंबे समय से चल रहा कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।

ऐसे में मैक्लोडगंज में वन-वे व्यवस्था होने के चलते पर्यटकों को जाम की वजह से खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। रविवार को इसी तरह का नजारा देखने को मिला।

जोगीबाड़ा रोड़ पर कार्य के चलते दूसरे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई

जोगीबाड़ा रोड़ पर कार्य के चलते दूसरे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। हालांकि पुलिस द्वारा टै्रफिक व्यवस्था को संभालने के लिए तत्परता दिखाई गई, जिसके चलते जाम से निजात मिल पाई। वीकंड पर पर्यटकों की आमद में इजाफा होने के चलते वाहनों की संख्या भी काफी अधिक रही।

पर्यटक जाम से परेशान होते रहे तो निश्चित तौर पर पर्यटन कारोबार प्रभावित होगा

ऐसे में विकास कार्य के चलते जाम की स्थिति को लेकर हर कोई यह कहने को मजबूर हो रहा है कि विकास कार्य तो ठीक है, लेकिन समय पर किया जाना चाहिए। पर्यटन कारोबार में इजाफा तभी होगा, जब पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यदि पर्यटक जाम से परेशान होते रहे तो निश्चित तौर पर पर्यटन कारोबार प्रभावित होगा।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib