Xiaomi का बड़ा धमाका, 108MP कैमरे के साथ लाया सस्ता फोन, जान लें बाकी फीचर्स

Xiaomi का बड़ा धमाका, 108MP कैमरे के साथ लाया सस्ता फोन, जान लें बाकी फीचर्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Firenib

नई दिल्ली. Redmi Note 13R Pro को चीन में लॉन्च किया गया है. Note 13 series के इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसमें 6.67-इंच डिस्प्ले होल पंच कटआउट पर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ उतारा गया है. फोन की खास बात ये है कि इस नए फोन में 108MP प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है.

Redmi Note 13R Pro की कीमत सिंगल 12GB RAM + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) रखी गई है. इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, टाइम ब्लू और मॉर्निंग लाइट गोल्ड कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी बिक्री फिलहाल कंपनी की साइट से की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सर्दी में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? नहीं दिया ध्यान तो खाना खराब होना तय, 90% लोग करते हैं गलती

Redmi Note 13R Pro के स्पेसिफिकेशन्स
ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच (1,080×2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले में 1,000 nits पीक ब्राइटनेस भी दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के सेंटर में होल पंच कटआउट मौजूद है. इस स्मार्टफोन में 12GB रैम, Mali G57 GPU और 256GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है. साथ ही यहां 2MP का एक और कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है.

कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में ब्लूटूथ, ग्लोनास, Galileo, NFC, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi और GPS का सपोर्ट दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए यहां फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है. फोन की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.

Tags: Redmi, Tech news, Tech news hindi, Xiaomi

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib