इंडिया की बेस्ट स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एक बार चीनी कंपनियों को मात देने के लिए तैयार है। इस बार Lava Agni 3 5G पेश करने जा रही है जो अक्टूबर के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च होगा, इसकी घोषणा हाल ही में की गई है। आगामी 5G फोन के टीजर इसके लिए डिजाइन और कैमरे के बारे में जानकारी मिलती है। लावा के आगामी स्मार्टफोन को 50-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेटअप के साथ में लांच किया गया है। यह डिवाइस Amazon के जरिए खरीद सकते है। वही लावा Agni 3 5G मीडियाटेक के डाइमेंशन 7300 SoC के साथ आ सकता है।
कब होने जा रहा है लांच ?
Lava Agni 3 5G का लॉन्च भारत में 4 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे IST पर लांच होने जा रहा है। इस इवेंट को YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। वही ब्रांड ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में लांच किया है इसमें रियर पैनल के ऊपरी बांए कोने में एक एक स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलता है।
इसमें मिलेगी आपको दमदार डिस्प्ले
Lava Agni 3 5G के कैमरा आइलैंड पर ’50MP OIS’ लिखा हुआ है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के सपोर्ट के साथ प्राइमरी सेंसर के दिया गया है। वही हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होने की बात कही गई है। इसमें रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले होने की उम्मीद है और यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर पर चल सकता है।
Lava Agni 2 5G से कैसे होगा अलग?
Lava Agni 3 5G में लावा अग्नि 2 5G की तुलना में बड़े अपग्रेड हो सकते है। जिसे पिछले साल मई में 8GB रैम 256GB स्टोरेज मॉडल के साथ 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे विरिडियन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लावा अग्नि 2 5G में 6.78-इंच का फुल-एचडी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है।







