👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिट्रोन इंडिया ने अपनी पॉपुलर एयरक्रॉस SUV का लिमिटेड एडिशन इंडिया में लांच कर दिया है। इंडिया के मार्किट में इस एडिशन की शुरूआती कीमत 8.49 लाख रुपये है। वही कंपनी ने इस नए एडिशन में कई अच्छे और प्रीमियम फीचर्स शामिल किए है जो अब से काफी ज्यादा बेहतरीन नजर आ रहे है। कंपनी का कहना है कि यह नया एडिशन ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है है नए अपडेटेड के साथ ही एसयूवी के स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में बदलाव देखने को मिलेंगे ।

नई Citroen Aircross Xplorer Edition को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें प्लस और मैक्स वेरिएंट शामिल है। यह स्टैंडर्ड कीमत से 24,000 रुपये ज्यादा है। वर्तमान में, एयरक्रॉस 8.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, प्लस वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है। अब जिस कीमत में यह गाड़ी आती है उस हिसाब से इसे आप वैल्यू फॉर मनी कह सकते हैं।

एयरक्रॉस एक्सप्लोरर एडिशन में दो रोमांचक पैकेज का ऑप्शन दिया गया है इसके स्टैंडर्ड पैक की कीमत 24,000 रुपये है जबकि ऑप्शनल पैक की कीमत 51,700 रुपये है, जिसमे ड्यूल पोर्ट एडॉप्टर के साथ रियर-सीट एंटरटेनमेंट भी शामिल है। इस नए एडिशन में एयरक्रॉस एसयूवी को बॉडी डेकल्स, हुड गार्निश और खाकी रंग के इन्सर्ट के रूप में कई कॉस्मेटिक अपग्रेड किए गए है। यह दमदार और आकर्षक लुक के साथ में आती है।

इसके साथ ही इसके फीचर्स की बात करे तो इसमें डैश कैमरा, इल्यूमिनेटेड सिल प्लेस और रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम पैकेज सहित कई नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। कार में बैठने वालों के लिए प्रीमियम इन-केबिन अनुभव मिलता है ऐसा कंपनी ने दावा किया है। एयरक्रॉस एक्सप्लोरर लिमिटेड एडिशन भारत में सिट्रोन के 86 लाख शोरूम में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे सिट्रोन इंडिया वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib