जैसा की आप जानते हैं केंद्र की मोदी सरकार का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और इस साल देश में लोक सभा चुनावों का आयोजन होने जा रहा है। Loksabha Election 2024 को लेकर तैयारियों में तेज़ी देखने को मिल रही है और इसी बीच हिमाचल प्रदेश के सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच चुनाव से पहले सर्वे के माध्यम से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि नतीजे कैसे हो सकते हैं। आपको बता दें हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
आपको बता दें ताज़ा सर्वे के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह प्रदेश में Loksabha Election 2024 में भी BJP क्लीन स्वीप कर सकती है। अनुमान के मुताबिक इस बार भी प्रदेश की सभी सीटों पर BJP की जीत होती हुई नज़र आ रही है। सर्वे के मुताबिक, Himachal Pradesh की 4 लोकसभा सीटों पर BJP द्वारा 2019 का रिकॉर्ड एक बार फिर रिपीट किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव में सभी 4 सीटों पर फिर से भाजपा आ सकती है और INDIA गठबंधन एवं सुक्खू सरकार भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी।
Loksabha Election 2024 में भी सभी सीटों पर BJP का हो सकता है कब्ज़ा
आपको बता दें प्रदेश में इस समय कांग्रेस पार्टी की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद यह अनुमान है कि Loksabha Election 2024 में भाजपा सभी 4 सीटों कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला पर जीत हासिल कर सकती है। आपको बता दें ऐसा माना जा रहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में BJP की सरकार होने के चलते उसने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के बावजूद है ये हाल
हालाँकि इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद BJP पर इसका कोई भी असर पड़ता नज़र नहीं आ रहा। आपको बता दें 2019 लोकसभा चुनावों में कांगड़ा से किशन कपूर, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को BJP द्वारा चुनावी मैदान में उतारा गया था। सर्वे में सामने आए आंकड़ों की माने तो, BJP एक बार फिर Himachal प्रदेश में क्लीनस्वीप करती हुई नज़र आ रही है। खबर के मुताबिक Loksabha Election 2024 में भी कांग्रेस का खाता खुलना मुश्किल है।
