साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई मेड-इन-इंडिया Honda Elevate, जाने कितनी है कीमत

Honda Elevate

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

होंडा कार इंडिया द्वारा सितंबर 2023 में भारतीय मार्केट में Honda Elevate को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से ही कंपनी की यह SUV सफल रही है और अब कंपनी द्वारा मेड-इन-इंडिया एलिवेट को दक्षिण अफ्रीका में भी लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका में इस गाड़ी को अलग-अलग कलर ऑप्शंस, बदले हुए इंटीरियर और समान पावरट्रेन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है।

आपकी जानकरी के लिए बता दें दक्षिण अफ्रीका में मेड-इन-इंडिया Honda Elevate के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं और इसमें सिर्फ एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। यह इंजन 119 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। बात करें इसकी कीमत की तो यह भारतीय रुपयों के अनुसार लगभग 16 लाख रुपये से शुरू होती है।

Honda Elevate फीचर्स

बात करें इसके फीचर्स की तो, इसके इंटीरियर में आपको ब्लैक लेदर सीट्स, स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर के साथ न्यूनतम बदलाव देखने को मिलेंगे। Honda Elevate में एक 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। आपको इसके इंडियन वेरिएंट में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ADAS फीचर भी मिलता है।

दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च की गई होंडा एलिवेट दिखें में इसके इंडियन वेरिएंट की तरह ही नज़र आती है। दक्षिण अफ्रीका में इसके दो वेरिएंट्स कम्फर्ट और एलिगेंस को साउथ अफ्रीका में पेश किया गया है, जो 6 रंगों लूनर सिल्वर, मेटियोरॉइड ग्रे, रेडियंट रेड, फीनिक्स ऑरेंज, प्लैटिनम व्हाइट और ओब्सीडियन ब्लू में मिलते हैं। आपको बता दें इसके भारतीय वेरिएंट में दस कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib