Himachal News: 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिस तरह महिला कांग्रेस ने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया उसी तरह सुक्खू सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम कर 2024 में लोग कांग्रेस को बहुमत देकर सत्ता में काबिज करेंगे

यह बात शिमला में महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत ने कही।
देश व प्रदेश की जनता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को जान गई है
सुनीता शेखावत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश महिला कार्यकारिणी की बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी। महिला कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश व प्रदेश की जनता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को जान गई है। जिसके बाद प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस सत्ता में लौटी है।
चुनाव के समय बीजेपी जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने का काम करती है
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बीजेपी जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने का काम करती है। यूसीसी का मुद्दा चुनाव के समय लोगों को असल मुद्दों से भटकाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। बीते 9 वर्षों से केंद्र में बीजेपी की सरकार है लेकिन चुनाव के समय इस तरह के मुद्दों को उठाया जाता है जो कि गलत है।
see more..Himachal News: छात्र चिकित्सकों ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन







