Search
Close this search box.

भारत में लॉन्च हुई Mahindra XUV700 2024, जाने कितनी है कीमत और क्या कुछ है नया

Mahindra XUV700 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Mahindra XUV700 2024 : दोस्तों देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता महिंद्रा द्वारा Mahindra XUV700 2024 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। आपको बता दें 2024 XUV700 में बाहरी और आंतरिक बदलावों के साथ एक बिल्कुल नया नेपोली ब्लैक कलर ऑप्शन भी देखने को मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें XUV700 भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV गाड़ियों में से एक है। महिंद्रा द्वारा अगस्त 2021 में इस SUV को लॉन्च किया था, जिसके बाद से अभी तक इसकी 140,000 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। महिंद्रा ने पिछले साल इस SUV की 74,434 यूनिट्स बेचीं थी।

आपको बता दें नई Mahindra XUV700 2024 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो रही है। इसकी बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है और डेमो व्हीकल 25 जनवरी से डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। महिंद्रा ने SUV की डिलीवरी में तेज़ी लाने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि की है। महिंद्रा XUV700 2024 में आपको एक नया नेपोली ब्लैक कलर भी देखने को मिलता है। इसी के साथ इसमें ब्लैक रूफ रेल्स, क्रोम एक्सेंट, ब्लैक ग्रिल और ब्लैक अलॉय देखने को मिलते हैं।

Mahindra XUV700 2024 Features

Mahindra XUV700 2024 के AX7 और AX7L वेरिएंट के साथ कैप्टन सीटों को पेश किया जायेगा। इसी के साथ AX7L में फ्रंट-वेंटिलेटेड सीटें देखने को मिलने वाली है। महिंद्रा ने AX7L में मेमोरी फ़ंक्शन के साथ बाहरी रियर-व्यू मिरर (ORVMs) दिए हैं। Mahindra XUV700 2024 के एड्रेनॉक्स सुइट में अब आपको 13 अतिरिक्त सुविधाएँ देखने को मिलती हैं। इसी के साथ यह आपको कुल मिलाकर 83 कनेक्टेड कार सेवाएं प्रदान करता है।

इसमें फर्मवेयर ओवर-द-एयर, आगामी सेवा आवश्यकताओं पर समय पर अपडेट प्रदान करने वाली एक पूर्वानुमान सुविधा और ‘आस्क महिंद्रा’ शामिल है। Mahindra XUV700 2024 की विशेषताएं फोरकास्ट अलर्ट, व्हीकल स्टेटस, लोकेशन-बेस्ड सर्विसेज, सुरक्षा, रिमोट टास्क्स, थर्ड-पार्टी एप्स और नवीनता से जुड़ी सुविधाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वर्गीकृत की गई हैं।

Mahindra XUV700 2024 Price Details

MX – Rs 13.99 लाख (एक्स-शोरूम)
AX3 – Rs 16.39 लाख (एक्स-शोरूम)
AX5 – Rs 17.69 लाख (एक्स-शोरूम)
AX7 – Rs 21.29 लाख (एक्स-शोरूम)
AX7L – Rs 23.99 लाख (एक्स-शोरूम)

नई महिंद्रा XUV700 में आपको 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसका पेट्रोल इंजन 200bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है, वहीं डीजल इंजन वेरिएंट के आधार पर 155bhp या 185bhp की पावर जनरेट करता है। इसमें आपको 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प देखने को मिलते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

2024 में भारत के प्रधान मंत्री कौन होंगे ?
  • नरेन्द्र दामोदर दास मोदी 47%, 98 votes
    98 votes 47%
    98 votes - 47% of all votes
  • राहुल गाँधी 27%, 56 votes
    56 votes 27%
    56 votes - 27% of all votes
  • नितीश कुमार 22%, 45 votes
    45 votes 22%
    45 votes - 22% of all votes
  • ममता बैनर्जी 4%, 9 votes
    9 votes 4%
    9 votes - 4% of all votes
Total Votes: 208
December 30, 2023 - January 31, 2024
Voting is closed