सूजी और दूध से बनाए गर्मागरम मालपुआ, एकदम रसीले और नरम बनेंगे, जानिए रेसिपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मीठा और कुछ गर्म खाने का मन करे तो आप सूजी और दूध से मालपुआ बनाकर तैयार कर सकते है। सर्दियों में गर्म चाशनी में डूबे मालपुआ खाने में काफी टेस्टी लगता है। आपको जब भी मीठा खाने की क्रेविंग हो मालपुआ बनाकर खा सकते हैं। इससे आपके मीठा खाने की क्रेविंग शांत हो जाएगी। वैसे आप मार्केट से हल्दी मालपुआ खरीद सकते है। लेकिन आप चाहें तो घर में भी मालपुआ बना सकते हैं। वही बच्चों और बड़ों सभी को मालपुआ का स्वाद खूब पसंद आता है। आज हम आपको दूध और सूजी से मलापुआ बनाने का तरीका बता रहे हैं जो मार्केट में मिलने वाले मालपुआ से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आइए जान लेते है मालपुआ बनाने की रेसिपी के बारे में जान लेते है।

मालपुआ बनाने के लिए सामग्री :
मालपुआ बनाने के लिए 1 कप बारीक सूजी, 1 छोटा कप ताजा मलाई, 1/4 चम्मच पिसी सौंफ, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 1 चुटकी जायफल पाउडर, 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर, चाशनी बनाने के लिए चीनी।

सूजी मालपुआ की रेसिपी
आपको सबसे पहले 1 बाउल में चीनी को छोड़कर सारी चीजों को मिला लें और फिर दूध डालते हुए एक स्मूद बैटर बना लें। मालपुआ बनाने के लिए 1 कप दूध लगेगा आप इसमें से 1/4 कप दूध बचा लें। बैटर को थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें और तब तक चाशनी बना लें। वही चाशनी के लिए डेढ़ कप चीनी और एक कप पानी एक पैन में डालकर रख दें। गैस की फ्लेम मीडियम रखें और 1 तार वाली चाशनी बना लें। आपको सिर्फ चीनी को पिघलने तक ही पकाना है। चाशनी बनकर तैयार हो जाएगी। मालपुआ के बैटर चेक कर लें और बचा दूध भी उसमें मिला दें। वही सूजी को अच्छी तरह से फेंट लें। इसके साथ ही मालपुआ का बैटर हल्का गाढ़ा होना चाहिए। वही ज्यादा पतला बैटर होने पर पुए ठीक से नहीं बनेंगे। अब एक फ्लैट कड़ाही या पैन लें और उसमें घी गर्म करें।

आपको गर्म घी में 1 बड़ा चम्म बैटर डालें। वही बैटर डालते ही फैलने लगेगा और पुए जैसी शेप ले लेगा। मालपुआ को मीडियम फ्लेम पर सेंक लें। एक तरफ से मालपुआ जब सिक जाए तो पलट दें। दोनों तरफ से मालपुआ को सुनहरा फ्राई कर लें। मालपुआ निकालते जाएं और तुरंत ही चाशनी में डालते जाएं। थोड़ी देर चाशनी में डूबे रहने के बाद मालपुआ को निकाल लें और एक प्लेट में रखते जाएं। इसके बाद में इस पर ड्राई फ्रूट्स से काजू, बादाम या पिस्ता से गार्निश कर दें। इस तरह से तैयार है हेल्दी और स्वादिष्ट मालपुआ, आप अपने मेहमानो को भी खिला सकते है।

 

 

 

 

 

 

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib