Karwa Chauth की सरगी में जरूर शामिल करे ये 5 चीजें, पूरा दिन रहेगा एनर्जी से भरपूर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत में से एक होता है। इस दिन पत्नियां अपने पतियों के लिए व्रत रखती हैं ताकि उनके और उनके पति की लाइफ खुशियों से भरी रहे। करवा चौथ से पहले सरगी की रस्म होती है जिसमें व्रत पालन करने वाली महिला व्रत शुरू करने से पहले अच्छा और पौष्टिक भोजन खाती है ताकि पूरा दिन भूख न लगे। यदि आप भी इस बार करवा चौथ का व्रत रखने के बारे में सोच रही है तो आज हम आपको 5 ऐसे सुपरफूड्स बता रहे है जिनको खाने से आप आसानी से व्रत पूरा कर सकती है।

सरगी क्या है ?
सरगी करवा चौथ का व्रत शुरू होने से पहले यानी सूर्योदय से पहले खाया जाने वाला भोजन है। जो सास या बड़े-बूढ़े शगुन के तौर पर और उनके व्रत को सफल बनाने का आशीर्वाद होता है। सरगी की थाली में सास सात्विक और पौष्टिक चीजें खाने के लिए देती हैं। जैसे मेवे, फल और दूध।

सरगी की थाली में जरूर शामिल करे ये 5 चीजें
ड्राई फ्रूट्स
मेवे विटामिन, प्रोटीन और मिनरल से भरपूर होते है एक मुट्ठीभर नट्स खाने से पूरा दिन एनर्जेटिक रहेगा। नट्स खाने से आप कमजोरी महसूस नहीं करेंगे। इन्हें खाने का सबसे अच्छा तरीका है रात को पानी में भिगोकर भी रख सकते है।

ताजे फल
फल शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेशन को खत्म करने का काम करते है। करवा चौथ के व्रत में पानी नहीं पिया जाता है, इसलिए सुबह सरगी में कुछ हेल्दी फलों का सेवन आपको दिनभर एनर्जी से भरा रखेगा और इससे आपको प्यास भी कम लगेगी।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स में गुड फैट्स होते हैं। दूध से आपको पोषण मिलेगा और पूरे दिन ऊर्जावान रखती है। दूध और दूध से बनी चीजें खाने से आपको व्रत के दिन ज्यादा दिक्कतें परेशानी नहीं होती है। आप दूध से मखाने या साबुदाने की खीर बनाकर खा सकती हैं। अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करती हैं तो छाछ या लस्सी पी सकती हैं।

नारियल पानी
नारियल पानी हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। नारियल पानी पीने से शरीर को जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस मिलता है। यह सभी पोषक तत्व आपकी थकावट को दूर होती है इसके साथ ही यह एनर्जी भी प्रदान करता है।

अनाज
कुछ लोग सरगी में अनाज नहीं खाते है, लेकिन कुछ ऐसे अनाज है जिनका आप सेवन कर सकते है जो पेट को भरा रखते है। इसके लिए आप कट्टु के आटे की पूड़ी खा सकते है। आप चाहें तो कुट्टू के आटे में पनीर डालकर पराठे बनाकर खा सकती हैं। साथ ही, अनाज खाने से आपके शरीर में फाइबर की भी कमी नहीं होगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib