Mandi:कोरम पूरा न होने से नहीं हो पाए श्री मुरारी माता मंदिर कमेटी के चुनाव, 653 में से 127 ही पहुंचे, अब 12 को चुनी जाएगी कमेटी

मंडी जिले के प्रख्यात धार्मिक स्थल श्री मुरारी माता मंदिर की सेवा समिति के चुनाव कोरम पूरा न हो पाने के कारण रविवार को नहीं हो पाए। समिति के आग्रह पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रिवालसर को इन चुनावों के लिए पर्यवेक्षक तैनात किया गया था। रविवार को नायब तहसीलदार संजीव कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में हुई त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न करवाने के लिए बुलाई गई साधारण सभा की बैठक में कुल 653 सदस्यों में से 127 ही पहुंचे। यह जानकारी देते हुए श्री मुरारी माता मंदिर सेवा समिति के महासचिव कृष्ण सिंह परमार ने बताया कि चुनावों के लिए 50 प्रतिशत की हाजिरी कोरम के लिए आवश्यक है। कोरम पूरा न होने के कारण नायब तहसीलदार संजीव कुमार प्रभाकर ने चुनावी प्रक्रिया को स्थगित करते हुए अब 12 फरवरी रविवार का दिन तय किया है। महासचिव ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि मंदिर व्यवस्था संचालन के लिए आगामी तीन सालों के लिए चुनी जाने वाली सेवा समिति के चुनावों के लिए 12 फरवरी को मंदिर परिसर में रखी गई बैठक में भाग लें। गौरतलब है कि मंडी जिले की सिकंदरा धार की उंची चोटी पर स्थित माता मुरारी देवी का यह स्थल जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों सुंदरनगर, बल्ह व सरकाघाट का संगम स्थल भी है। यह धार्मिक स्थल लाखों लोगों की कुलजा माता के अलावा धार्मिक आस्था का प्रतीक है जहां पर साल भर भक्तों व पर्यटकों का आवागमन जारी रहता हैं। विशाल परिसर में फैले मंदिर परिसर व मंदिर की संचालन व्यवस्था के लिए तीन साल के लिए कार्यकारिणी का चुनाव किया जाता है और आम सभा की बैठक इसी के लिए बुलाई गई थी। महासचिव कृष्ण सिंह परमार ने कहा कि बृज लाल की अध्यक्षता में चल रही सेवा समिति ने पारदर्शिता व बिना किसी विवाद झगड़े से चुनावी प्रक्रिया निपटाने के लिए उपायुक्त मंडी व पुलिस अधीक्षक मंडी से विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया था। इसी के तहत रविवार को बैठक रखी गई थी जो अब कोरम पूरा न होने के कारण 12 फरवरी को रखी गई है








27 Responses