Maruti Swift का Blitz एडिशन हुआ लॉन्च, फ्री कीट के साथ में मिलेगी ये सुविधा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फेस्टिवल सीज़न के दौरान मारुती सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर आ रही है। इस कड़ी में मारुती सुजुकी ने अपनी सबसे लोकप्रिय स्विफ्ट का Blitz एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन को 5 वेरिएंट LXI, VXI, VXI AMT, VXI(O) और VXI(O) AMT में पेश किया गया है और मारुती के इस एडिशन के साथ में ग्राहकों को 49,848 रुपये की कीमत वाली एक किट फ्री दी जाएगी। ऐसे में आइए जान लेते है नए एडिशन में ऐसा क्या खास है।

Maruti Swift Blitz में क्या नया?
स्विफ्ट के Blitz एडिशन के फीचर्स की बात करें तो कार के रियर अंडरबॉडी स्पॉइलर,फॉग लैंप, इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स, डोर वाइजर और साइड में मोल्डिंग शामिल हैं। कंपनी एक 49,848 रुपये की कीमत वाली किट ग्राहकों को फ्री में दी गयी है। नए एडिशन के साथ किट फ्री दिए जाने के कारण इसकी कीमत पर कोई फर्क नहीं हुआ है। कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 8.02 लाख रुपये तक है।

माइलेज
Maruti Swift Blitz एडिशन के इंजन में कोई खास अपडेट नहीं आया है। इस एडिशन में Z सीरीज़ का पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 82 Hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स की सुविधा से लैस है। यह कार 24.8kmpl की माइलेज देती है जबकि और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज मिलती है। स्विफ्ट में लगा इंजन बेहद फुर्तीला है और बढ़िया प्रदर्शन करता है। कंपनी को उम्मीद है कि Swift का Blitz एडिशन ग्राहकों को पसंद आएगा।

मारुति सुजुकी ने Swift का CNG मॉडल को भी लांच किया गया है। जिन लोगों को बेहतर माइलेज चाहिए उनके लिए CNG मॉडल बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इंजन की बात करें तो Swift CNG में 1.2 लीटर का इंजन दिया है जो CNG मोड में 70PS की पावर और 102 NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात करें तो यह कार 33 km/kg की माइलेज ऑफर करती है

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib