Milk Benefits : हर रोज एक गिलास दूध का सेवन करने से शरीर को मिलेंगे गजब के लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दूध कैल्शियम का सबसे बेहतरीन सोर्स होता है इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है वही हर रोज दूध का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है इसके साथ ही हमें अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते है इसके साथ ही दूध पिने से न सिर्फ बल्कि अन्य व्यंजनों को बनाने के लिए भी इस्तेमाल में लिया जाता है। दूध से कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती है। दूध इम्युनिटी को बूस्ट रखने में मदद करता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे हर रोज पीने की सलाह देते है ऐसे में आइए जान लेते है दूध का कब, क्यों और कितना सेवन करना चाहिए।

दूध का पोषण प्रोफाइल क्या है?
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन, विटामिन-ए, बी और डी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा, दूध में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हेल्दी फैट्स के साथ एनर्जी का सोर्स भी होते हैं। दूध में कई हेल्दी एंजाइम्स भी होते हैं, जो स्किन सेल्स के लिए जरूरी होते हैं।

क्यों करना चाहिए दूध का सेवन
हड्डियों की मजबूती
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दूध बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्वों की कमी से हड्डियों में कमजोरी या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां होने का रिस्क बढ़ जाता है।

पाचन को रखे दूरस्त
दूध में लेक्टोबेसिलस नाम के जीवाणु होते है जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखते है वही हर रोज एक गिलास दूध का सेवन करने से गैस्ट्रिक समस्याएं कम होती हैं। साथ ही, दूध का 1 गिलास आंतों में भी गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ करता है ।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
दूध में विटामिन-ए और डी होते हैं जो स्किन को नमी देने का काम करती है और उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, दूध हमारे बालों को भी मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।

हार्ट हेल्थ
दूध पोटेशियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। दूध शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को भी इंक्रीज करता है, जो हार्ट डिजीज के रिस्क से हमें बचाता है। इसलिए रोज दूध पीना चाहिए।

कब और कैसे पिएं दूध?
हर किसी के लिए दूध पीने का अलग-अलग समय निर्धारित है। व्यस्कों को रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध पीना चाहिए।
इस बच्चों को सुबह के समय दूध पीना सही रहता है।
वही बड़े-बूढ़े लोगों या फिर पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों को दूध खाली पेट नहीं पीना चाहिए।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib