केंद्र सरकार की तरफ से सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के इलाज के लिए एक योजना की शुरुआत की गयी है। केंद्र सरकार ने Cashless Treatment of Road Accident Victims Scheme, 2025 को लॉन्च किया है वही इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगो के इलाज के लिए 1.5 लाख रुपये तक इलाज मुफ्त में किया जाएगा। वही सड़क परिवहन एवं मंत्रालय की तरफ से इस योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना से जुड़ा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। वही आयुष्मान योजना के बाद सरकार की यह योजना काफी अहम साबित हो सकती है।
केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं की तरह इस स्कीम का लाभ लाखों लोगों को मिलेगा। इस स्कीम के मुताबिक अगर कोई सड़क दुर्घटना में घायल होता है तो एक्सीडेंट की तारीख से लेकर 7 दिनों तक 1,50,000 रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य समय पर इलाज न मिलने की वजह से हर साल सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की संख्या को कम करना है। सडक परिवहन के डाटा की मानें तो साल 2023 में 4.80 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 1.72 लाख लोगों की मौत हो गई थी। मंत्रालय का लक्ष्य है कि 2030 तक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने की संख्या में 50 फीसदी की कमी लाना है। इस योजना के अलावा केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ भी चला रही है। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने या विकलांगता होने की स्थिति में परिजनों को 2 लाख रुपये मिलते हैं।
किन लोगों को मिलेगी मदद
केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ देश के सभी नागरिकों को मिलेगा। मंत्रालय की नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘कोई भी व्यक्ति जो मोटर वाहन की वजह से सड़क पर घायल हो जाता है, वह इस योजना के तहत कैशलेस ट्रीटमेंट करवाया जा सकता है। इस योजना के लिए चुने गए अस्पतालों के अलावा किसी अन्य अस्पताल में इलाज तभी तक रहेगा जब तक कि पीड़ित की हालत सुधर नहीं जाती है।







