Himachal News: प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून के दस्तक देने की संभावना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: प्रदेशवासियों को अभी मौसम से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में मौसम खराब बना रहेगा। तापमान भी सामान्य से कम रहेंगे।

मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरदार होने के कारण प्रदेश भर में वर्षा का दौर जारी रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है

जिसके कारण तापमान में भी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। अगले 48 घंटों में केरला तट पर मानसून दस्तक देगा।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में भर में मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है साथ ही जिसके चलते हैं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह तक अधिक वर्षा होने की संभावना नही है।डॉ सुरेंद्र पॉल ने कहा कि मई माह में पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होने के कारण प्रदेश भर में 84% अधिक वर्षा दर्ज की गई है और लगभग 20 वर्षों बाद मई महीने में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। जिसके चलते हैं अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम चल रहे हैं।

अमूमन प्रतिवर्ष 22 जून के बाद ही मानसून हिमाचल प्रदेश में दस्तक देता है

उन्होंने कहा अगले 48 घण्टो में मानसून केरल तट पर दस्तक देने की संभावना है। उसके पश्चात उत्तर क्षेत्र की तरफ उसकी रफ्तार के अनुसार ही संभावना जताई जा सकती है कि प्रदेश में मानसून कब तक दस्तक देगा। उन्होंने कहा कि अमूमन प्रतिवर्ष 22 जून के बाद ही मानसून हिमाचल प्रदेश में दस्तक देता है। इसके साथ ही जब उत्तर क्षेत्र के मध्यवर्ती इलाकों में मॉनसून दस्तक देगा तत्पश्चात ही प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा सकती है। उन्होंने काकी अभी तक के अनुसार इस वर्ष मानसून के हल्के रहने की संभावना है। परंतु फिर भी जब तक मॉनसून प्रदेश में दस्तक नहीं देता उसके पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है।

see more..Himachal News: बड़याल्टा में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग का आगाज

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib