गर्भवती महिलाओं का ठीक से ख्याल रखने और उनके पोषण में कोई कमी नहीं आए, इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाएँ चलाई जा रही है वही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी एक ऐसी ही योजना है जो माँ शिशु का ख्याल रखने के लिए खाते में 5 हजार रूपये और अगर बेटी हुई तो 6000 रुपये भेजे जाते है वही इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसा भेजकर उनके पोषण और देखभाल में मदद देने की कोशिश की गयी है वही अब तक 4.26 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 3.90 करोड़ महिलाओं के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। अगर आप या आपकी जान-पहचान में कोई मां बनने वाली हैं, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना 2017 में लॉन्च हुई थी और 8 साल में 3.9 करोड़ गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। PMMVY योजना के लिए कैसे आवेदन करें? आइए जान लेते है इस योजना के बारे में जान लेते है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) क्या है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है। वही 1 जनवरी, 2017 को केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा इसे लॉन्च किया गया। यह योजना गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई, ताकि उन्हें उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल मिल सके।
PMMVY योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का प्रमुख उद्देश्य गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद देकर माँ और शिशु के स्वास्थ्य के सुधार करना है। वही इसके साथ ही महिलाओं को उचित आहार और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक कर देश में कुपोषण की दर को कम करना है। वही घर चलाने में मदद करने वाली महिलाओं को प्रसव के दौरान उचित आराम मिल सके और उन्हें पैसो की चिंता न हो इसके लिए सही जानकारी दी गयी है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के फायदे
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने पर महिलाओं को 5000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा दो किस्तों में आता है। अगर दूसरी बार गर्भवती होने पर महिला बेटी को जन्म देती है तो एकमुश्त 6000 रुपये दिए जाते हैं। हालांकि यह पैसा सिर्फ बेटी के जन्म पर ही मिलता है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इसके ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर Sign Up करना होगा।
वही Sign Up के लिए अपना मोबाइल नंबर डालकर वैरिफाई के बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद OTP और Captcha Code लिखकर Validate पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद Dashboard खुल जाएगा।
Data Entry विकल्प में Beneficiary Registration पर क्लिक करें, फॉर्म खुल जाएगा।
वही पहले बच्चे के लिए अप्लाई कर रहे हैं या दूसरे के लिए, यह बताना होगा।
इसके बाद नाम, पता, आधार नंबर, जन्म तिथि, उम्र वगैरह सब भरना होगा।
मनरेगा कार्ड नंबर की जानकारी भी देनी होगी, इसके बाद बच्चे से जुड़ी सारी जानकारी भरनी होगी।
घर का पूरा पता और गर्भाधारण के दौरान और शिशु के जन्म के बाद टीकाकरण के बारे में पूछा जाएगा।
वही आंगनवाड़ी की जानकारी भरें और Submit पर क्लिक कर दें।
इससे पूरी जानकारी के साथ फॉर्म आपके सामने होगा, अगर कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो करें, नहीं तो SUBMIT कर दें।







