MP-महाराष्‍ट्र के बीच तापी बेसिन मेगा रीचार्ज प्रोजेक्‍ट के MOU साइन, लाखों की संख्या में किसानों को होगा लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आज तापी बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना’ को लेकर के एमओयू साइन किया गया है। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है वही MOU पर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव और महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साइन देवेंद्र फडणवीस ने साइन किया है वही तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना मध्यपरदेश एवं महाराष्ट्र राज्यों की संयुक्त परियोजना है। वही इस योजना से मध्यप्रदेश के 1,23,082 हेक्टेयर क्षेत्र में एवं महाराष्ट्र के 2,34,706 सेक्टर में सिंचाई प्रस्तावित है, इस योजना में भूजल भंडारण का विस्तार किया जा रहा है इस परियोजना के लिए 90 % राशि केंद्र सरकार की तरफ से खर्च की जाएगी।

विश्व की सबसे बड़ी ग्राउंडवॉटर रीचार्ज परियोजना
इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि तापी बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना’ विश्व कि सबसे बड़ी ग्राउंडवॉटर रीचार्ज परियोजना में से एक है यह एक अनूठी योजना है जो पूरे विश्व में भूजल का निर्धारण करती है इससे प्रदेश के बड़े क्षेत्र में विशेष रूप से निमाड़ का भूजल स्तर बढ़ेगा। वही इससे मध्य प्रदेश के लगभग 1 लाख 23 हजार और महाराष्ट्र के 2 लाख 37 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई कि सुविधा विकसित करेगी जिससे हजारो लाखों किसानों का फायदा होगा।

केंद्र के पास जाएगा प्रस्‍ताव
दोनों राज्य सरकारें केंद्र सरकार को ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना को अंतरराज्यीय राष्ट्रीय सिंचाई परियोजना की मंजूरी के लिए अनुरोध करेंगी। एमओयू के पहले मंत्रालय वल्लभ भवन में “मध्यप्रदेश महाराष्ट्र अंतरराज्यीय नियंत्रण मंडल” की 28वीं बैठक में “ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज” परियोजना सहित दोनों राज्यों की अन्य सिंचाई परियोजनाओं के संबंध में चर्चा हुई और निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री यादव ने मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा है और यहाँ पर 247 से अधिक नदियाँ बहती है। पिछले 25 वर्षो में मध्य प्रदेश की कई अंतरराज्यीय परियोजनाएं राज्यों के बीच आपसी सहमति न बन पाने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है वही अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन सभी परियोजनाओं को गति मिल पाई है।

महाराष्‍ट्र के सीएम ने कही ये बात
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद अब ये योजनाएं मूर्त रूप ले रही है वही मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सक्रियता के कारण आज 25 साल बाद मध्य प्रदेश महाराष्ट्र अंतरराज्यीय नियंत्रण मंडल की बैठक हुई है और उसमें तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना और अन्य सिंचाई योजनाओं पर सहमति बनी है। यह दोनों राज्यों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस दिशा में सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बधाई के पात्र हैं। वही मध्य प्रदेश सरकार महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर कई क्षेत्रों में कार्य करेगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib