MP सरकार किसानों को दे रही है 5 रुपये में स्‍थायी बिजली कनेक्‍शन, इस पोर्टल पर इस तरह से करे आवेदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत् वितरण कंपनी महज 5 रूपये में स्थायी कृषि कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है। इस योजना के शुरू होने से लेकर के अब तक करीब 10 हजार 963 किसानों को लाभ मिल चुका है। इस योजना का लाभ ऐसे किसानों को दिया जा रहा है जिनके खेत जमीन बिजली की चालू लाइन के पास में आते है। इस योजना के तहत आप आसानी से बेहद कम दर पर स्थाई कृषि पंप कनेक्शन ले सकते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन सरल संयोजन पोर्टल पर आवदेन करना होगा, वही किसान खुद पास के कॉमन सर्विस सेंटर या पैक्‍स में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

कृषि पम्प कनेक्शन की बढ़ेगी संख्या

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना से न केवल सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को फायदा मिलेगा, बल्कि इस फायदा शहरी क्षेत्र के लोगो को भी दिया जाएगा। वही कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए बिजली लाइन के करीब खेत वाले किसानों स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जाएगा। वही मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की तरफ से उपभोक्ताओं द्वारा स्थापित होने वाली सर्विस लाइन में सुरक्षा नियमों की जांच कर 5 रूपये मात्र में ग्रामीण क्षेत्र में नया स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा।

इस पोर्टल से होगा आवेदन

बिजली कंपनी सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए आवेदन मांग रही है। इसमें 1200 रूपये प्रति हॉर्स पॉवर सुरक्षा निधि के पहले बिल में जोड़ी जाएगी। इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि किसानों को 5 रुपये में स्थायी बिजली कनेक्शन मिलेगा। जिससे बिजली कंपनी जल्द ही इस योजना को लागू करेगी।

81 लाख से ज्‍यादा किसानों को होगा फायदा

इस दौरान सीएम का कहना है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, उस समय गाँवो में उचित बुनयादी ढांचा, बिजली और सड़कें नहीं थी। लेकिन भाजपा सरकार के आने से बहुत सुधार आती है जिन जिन किसान भाई/बहनों के पास स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें यह कनेक्शन नाम मात्र राशि में मिलेगा। इस योजना से राज्य के 81 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।

किसानों को सिंचाई के आसानी से पानी की सुविधा मिल जाए इसके लिए राज्य सरकार 30 लाख से अधिक सोलर पंप की सुविधा देगी। वही सीएम का कहना है इस स्कीम का प्रमुख उद्देश्य अन्नदाता को और अधिक मजबूत करना है इसके साथ ही आने वाले दिनों में सरकार किसानों से सौर ऊर्जा से बनी बिजली खरीदेगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib